आज का पंचांग व राशिफल - 29 सितम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       29/09/2020
             पञ्चाङ्ग
अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष 13 मंगलवार :
तिथि : त्रयोदशी रात्रि 10:32 तक
नक्षत्र : शतभिषा रात्रि 01:52 तक
योग : शूल रात्रि 09:35 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:05 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:55 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : हस्त तिथि 11 रविवार दिन 03:35 (27 सितम्बर) से
तिथि 08 शनिवार रात्रि शेष 04:05 तक (10 अक्टूबर) तक : सामान्यवृष्टि योग
दिशाशूल - उत्तर
राहुकाल वास - पश्चिम
मूल विचार : ज्येष्ठा/मूल
तिथि 6 मंगलवार रात्रि 01:27 से
तिथि 8 गुरुवार रात्रि 11:29 तक।
रेवती/अश्विनी
तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से...
पंचक विचार : तिथि 12 सोमवार (28 सितम्बर) दिन 11:54 से...
भद्रा : नहीं
पर्व-मुहूर्त : भौमप्रदोष, वस्तु क्रय, स्थायिजययोग।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌रेस्टोरेंट्स और होटल के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए व्यापार में आज वृद्धि होने का योग बन रहा है, आय में निरंतरता रहेगी, लाभ की स्थिति देखकर मेहनत में संकोच न करें, मित्रों और संबंधियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें, व्यापार में आज वृद्धि होने का योग बन रहा है।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार जाने का अवसर मिलेगा, किसी महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर आशंकित रहेंगे, बच्चों के कैरियर के प्रति गंभीर हो सकते हैं, धर्म-कर्म में संलग्न रहेंगे।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
आज लोहे के उपकरणों से आपको सावधान रखना पड़ेगा, परिजन आप के विषय में गलत धारणा बना सकते हैं, स्वयं को ज्यादा समझदार और दूसरों को बेवकूफ समझने की गलती कदापि ना करें, नौकरी में मन नहीं लग सकता है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आज कोई गुप्त बात या रहस्य उद्घाटित हो सकता है, फालतू बातों में और कार्यों में बहुमूल्य समय बर्बाद ना करें तो ज्यादा अच्छा होगा, अचानक धन लाभ होने से मन उत्साहित रहेगा, कार्य क्षेत्र में आपको संयम का परिचय देना परम आवश्यक है, पढ़ाई जीवन को लेकर भाऊक हो सकते हैं।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
कारोबार में नया प्रयोग कर सकते हैं, अपने प्रतिद्वंदीयों पर पूरी तरह से भारी पड़ेंगे, व्यापार में विस्तार के लिए बैंक से ऋण प्राप्त करने में आसानी होगी।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
नौकरी को लेकर यात्रा बन सकती है, घर में पूजा पाठ का माहौल बना रहेगा, ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं, आपका अधिकारी आपको कोई कठिन और जटिल कार्य आज पहुंचा सकता है, जीवनसाथी आपके मन की इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेगा।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
मन में एक काल्पनिक प्रेम के बीज अंकुरित हो सकता है, उधार लेन-देन आज बिल्कुल ना करें, जीवनसाथी आप पर गुस्सा कर सकता है, प्रेमी जन के विश्वास को खंडित ना होने दें, पुरानी गलतियों को दोहराना आज उचित नहीं है।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
 घर में दो या अधिक सदस्य के मध्य संवादहीनता हो सकती है, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, अपनी कार्यप्रणाली में सुधार अवश्य करें, विद्यार्थी कुछ नए कोर्स में प्रवेश लेने की योजना बना सकते हैं, जीवनसाथी आप को आकर्षित करने का प्रयास करेगा।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
विरोधी आपके प्रति विरोध नहीं कर पाएंगे, रोगों से मुक्ति मिलने वाली है, आज दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, कार्यक्षेत्र में आप को सम्मानित किया जा सकता है, नौकरी को लेकर दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
विद्यार्थियों का पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहे, फंसा हुआ धन वापस मिलने वाला है, बच्चों के व्यवहार से आपको हताशा हो सकती है।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
बड़े और लाभकारी अनुबंध मिलने की प्रबल संभावना है, मन में दूसरों का हित करने का विचार आ सकता है, आप की गंभीरता और चतुराई के कारण लोग आपसे प्रभावित रहेंगे, बिल्डिंग मटेरियल इत्यादि से जुड़े कार्यों कार्यों के लिए आज अच्छा दिन है, परिवार में सुख समृद्धि का वास रहेगा, मन में दूसरों का हित करने का विचार आएगा।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
व्यापारियों को कुछ सफर करना आवश्यक है, सहकर्मियों के कारण आपको आपके अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, बनते कार्यों में देरी होने का योग बन रहा है, क्रोध-जल्दबाजी करने से बचें, दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान ना होने दें, मित्र आपके साथ छल कपट कर सकते हैं।


             🌹राधे राधे🌹

      - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान