सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से बच्चों द्वारा "स्कूल चलो अभियान" रैली निकालकर किया गया जागरूक

सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से बच्चों द्वारा "स्कूल चलो अभियान" रैली निकालकर किया गया जागरूक

सुकृत- सोनभद्र : (संवाददाता राधिका यादव की रिपोर्ट)
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना "सर्व शिक्षा अभियान" के क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2022 को जनपद सोनभद्र के कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से बच्चों द्वारा  "स्कूल चलो अभियान" जागरूकता रैली निकाली गई।
यह अभियान ग्रामीणों व ड्राप्ट आउट बच्चों को जागरूक करने के लिए निकाला गया। तथा बच्चों द्वारा नारा भी लगाया गया कि- आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे, सब पढ़ें- सब बढ़ें।  पापा - मम्मी, मेरा नाम लिखा दो, मैं भी पढ़ने जाउँगी। 
अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा जी द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया कि लड़का हो या लड़की सभी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है, दोनों का समान अधिकार है। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। नया सत्र शुरू हो चुका है, इस लिए उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों का शत- प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की। बाद बच्चों में बिस्कुट का भी वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र दिनेश कुमार, महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, सदस्य सरवरे अख्तर, ग्रामीण लोग तथा बच्चे सम्मिलित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान