डिजिटल इंडिया

डिजिटल इंडिया -

आधुनिक  तकनीक  डिजिटल   इंडिया, 
देश विकास हेतु सुंदर, उपयोगी अभियान। 
शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, बैंकिंग क्षेत्र  में, 
अनेक   समस्यायों  का  सुंदर  समाधान। 

अमूल्य  समय  की   खूब  बचत  हो रही, 
बचत  हो  रही प्रतिदिन सभी के धन की। 
देश आज विकसित  तीव्र गति से हो रहा, 
आकांक्षा पूर्ण  हो  रही  सभी के मन की। 

भ्रष्टाचार रोकथाम हेतु अति उपयोगी यह, 
अतिदुरुह कार्य भी अब बने बड़े आसान। 
हर शहर, नगर सब गाँव-गाँव लाभान्वित, 
यह अनगिनत  समस्याओं  का समाधान। 

आज  विज्ञान  और तकनीक  के  क्षेत्र  में, 
भारत  खड़ा   होना  चाहता  सबसे  आगे। 
उत्तम शिक्षा, स्वास्थ्य हर किसी को  मिले, 
ताकि अज्ञानता  मिटे, अशिक्षा जल्द भागे। 

रचनाकार-  चद्रकांत पांडेय,
मुंबई / महाराष्ट्र

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान