राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच,दि ग्राम टुडे प्रकाशन व अन्य संस्थाओं से सम्मानित हुए कानपुर के शिक्षक/कवि ओम प्रकाश श्रीवास्तव 'ओम'

कानपुर- उत्तर प्रदेश : 
शिक्षा संग साहित्य में विशिष्ट योगदान दे रहे कानपुर नगर के शिक्षक/कवि आ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव 'ओम जी' को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संस्था बदलाव मंच ने ग्लोबल शिक्षाविद सम्मान 2021 प्रदान कर सम्मानित किया।
 गौरतलब है कि कानपुर नगर के तिलसहरी गांव के रहने वाले किसान श्री.अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के पुत्र ओम प्रकाश श्रीवास्तव बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक हैं। शिक्षण के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर उनकी लेखनी चलती रहती है। उन्होंने 400 से अधिक काव्य रचनाएं एवं कई लेख लिखकर साहित्य में अपनी एक पहचान स्थापित की है। 
अभी हाल ही में विश्व रिकॉर्ड. में दर्ज हुई चुके बुलंदी काव्य मैराथन में भी उनको सम्मिलित किया जा चुका है। भीतरगांव ब्लॉक के होनहार शिक्षक ओम जी विभाग में भी अपनी अच्छी पहचान रखते हैं। शिक्षा व साहित्य में विशिष्ट पहचान रखने वाली संस्था राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच के संस्थापक आ. दीपक क्रांति जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के दस व 2021 के 21 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन आज तक के उनके जीवन में किए गए शैक्षणिक साहित्यिक व सामाजिक योगदान के आधार पर किया । विजेता शिक्षकों का चयन राष्ट्रपति, दलित साहित्य अकादमी, इंडिया के बेस्ट टीचर अवॉर्ड प्राप्त ग्लोबल एजुकेटर बदलाव मंच फाउंडर प्रेसिडेंट आ.दीपक क्रांति, ग्लोबल एजुकेटर व उपराष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त बदलाव मंच अध्यक्षा आ. रूपा व्यास जी व बदलाव मंच ट्रस्ट के अध्यक्ष आ. रूपक क्रांति जी के साथ-साथ कई प्रबुद्ध व शिक्षाविदों ने मिलकर किया। कार्यक्रम का संयोजन शिव प्रकाश साहित्य, व्यवस्थापक बदलाव मंच, छोटा क्रांति रूपेश व नैंसी गुप्ता, आई.टी.टीम बदलाव मंच ने किया।कार्यक्रम का संचालन आ.प्रकाश मधुबनी चंदन जी ने शानदार तरीके से किया। ज्ञातव्य है कि बदलाव मंच काफी समय से समाजहित मे अपना योगदान देता आ रहा है।
      आ. ओम जी को सम्मानित किए जाने पर शिक्षा विभाग सहित अनेकों सामाजिक, साहित्यिक संगठनों के पदाधिकारियों, वरिष्ठों, शुभचिंतकों, मित्रों ने उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएं दी हैं।
     नव साहित्य परिवार भारत के संरक्षक/वरिष्ठ कवि/साहित्यकार आ.सुधीर श्रीवास्तव जी (गोण्डा, उ.प्र.) ने प्रसन्नता व्यक्त करते बधाइयाँ देते हुए ओम जी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9935694130

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान