रुद्रा मार्डन स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम कर मोहा सबका मन

रुद्रा मार्डन स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम कर मोहा सबका मन

 - बालदिवस के रूप में  लजीज पकवान व रोजमर्रा की चीजों की सजाई दुकान 

सोनभद्र : (मुस्तकिम खान की रिपोर्ट)
जनपद सोनभद्र के करमा विकास खण्ड के पापी ग्राम पंचायत स्थित रुद्रा मार्डन पब्लिक स्कूल भगौती में हर्षोल्लास के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।   बच्चों ने बाल दिवस के रूप में सजाई गई लजीज पकवान व रोजमर्रा की दुकानें सजाई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रा मार्डन पब्लिक स्कूल में आज अर्धवार्षिक  परीक्षाफल के अवसर पर शिक्षक अभिभावक सम्मेलन आयोजन कर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ में पूरे विद्यालय में विभिन्न पकवानों से तैयार दुकाने सजाई गई थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल कुमार ने सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों के ऊपर पुष्प अर्पित किया। मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार पांडेय ने अंगवस्त्र से स्वागत किया।
तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। नन्हें- मुन्हे बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट कर उत्साह बर्धन किया।बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान कार्यक्रम को देख लोग भावविभोर हो गये।  बच्चों का ग्रुप प्रश्नोत्तरी के लिए तैयार ए बी सी के रूप में था। जिसमें कक्षा एक से आठ तक के बच्चे प्रतिभाग कर रहे थे। मुख्य अतिथि द्वारा निर्धारित कार्यक्रम लजीज दुकानों पर पहुंच कर बच्चों के द्वारा बनी दुकानों का लुत्फ उठाया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को साधुवाद देते हुए कहा कि यह ग्रामीण अंचल का विद्यालय शहरी क्षेत्रों को मात दे रहा है। यह कार्यक्रम देख लग रहा है कि गुरुजनों द्वारा मनोयोगपूर्वक पठन पाठन कराया जा रहा है। यहाँ के बच्चे एक दिन अवश्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। विद्यालय के शिक्षक व प्रबंधन तंत्र बधाई के पात्र हैं। इस तरह की शिक्षाओं से सामाजिक जीवन में सुधार होता है। इसी तरह से हमारा देश विश्व गुरू बनेगा। हमारे वैज्ञानिकों द्वारा नित नई खोज कर देश हित में कार्यक्रम जारी चंद्रयान 2 जीता जागता उदाहरण है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार पांडेय ने किया विद्यालय के सरंक्षक गोपाल सिंह बैद ने  उपस्थित लोगों का आभार प्रगट किया। 
इस मौके पर  विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक पांडे, विद्यालय अध्यक्ष संदीप पाण्डेय, सी0 ई0 ओ0 आशीष पाण्डेय, शुभम, संतोष गुप्ता, सुमन जायसवाल, नीलम, अंकिता, शिस्टला त्रिपाठी, नुरसाबा, अनमोल यादव, अर्चना, हिमांशु चौबे, सीमा मौर्या, आरती शर्मा, बिंदु सिंह, प्रतिभा मौर्या, गुंजन दुबे तथा अभिभावक गण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान