छांव एकेडमी का अनावरण कर शिक्षा का अलौकिक ज्योति जलाया गया

छांव एकेडमी का अनावरण कर शिक्षा का अलौकिक ज्योति जलाया गया

- सैकड़ों बच्चे होंगे लाभान्वित। 

सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)
जनपद सोनभद्र में स्थापित अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यालय पर शिक्षा को बढ़ावा देते हुए छांव एकेडमी का अनावरण किया गया। आपको बताते चलें कि छांव एकेडमी के द्वारा बच्चों को कार्यशाला के माध्यम से बौद्धिक विकास पर जोर डाला जाएगा। इसके अन्तर्गत ब्रेन एक्टीवेशन कार्यशाला, साइकोलॉजी और काउंसलिंग, व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक गतिविधि, कैरियर काउंसलिंग परामर्श, एबैकस तथा नैतिक शिक्षा पर शिक्षण कार्य किया जाएगा। अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट व यूथ आइकॉन के संयुक्त पहल से पन्द्रह नवम्बर दो हजार तेईस की सुनहरी मध्यान्ह में छांव एकेडमी का अनावरण कर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षित समाज का एक अलौकिक ज्योति जलाई गई जिसके उजाले में सैकड़ों बच्चे अपने सपने को साकार कर पाएंगे। इस दौरान अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य सहित मुख्य अतिथि देवराम सिंह, प्रताप नारायण सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, राजकमल सिंह, दिनेश कुमार, अतुल कुमार मौर्य, बृजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 
         कार्यक्रम की शुरुआत विद्या का अलौकिक ज्योति जलाने वाली सावित्रीबाई फुले, ज्योतिवाराव फुले , संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर सहित लाइट आफ एशिया कहे जाने वाले महामानव तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 
                 विज्ञापन 
इस दौरान इस छांव एकेडमी में नियुक्त अध्यापिका सुप्रिया मौर्या को माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। 
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देवराम सिंह के द्वारा बच्चों को आशीर्वचन दिया गया तथा संस्था की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान