संदेश

अक्तूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शेख रहमत अली "बस्तवी" को मिला टी, जी, टी, साहित्य रत्न एवं टी, जी, टी, साहित्य भूषण सम्मान 2024

चित्र
शेख रहमत अली "बस्तवी" को मिला टी, जी, टी, साहित्य रत्न एवं टी, जी, टी, साहित्य भूषण सम्मान 2024 बस्ती - उत्तर प्रदेश :                       हिन्दी साहित्य के दिग्गज आचार्य "रामचंद्र शुक्ल" जी की धरती बस्ती उत्तर प्रदेश के एक साधारण एवं बेहद गरीब परिवार में जन्मे *शेख रहमत अली "बस्तवी"* को उत्तराखंड के देहरादून से निकलने वाले दैनिक अख़बार "दि ग्राम टुडे" द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पद्य विधा की रचनाओं में 386 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।                     दि ग्राम टुडे दैनिक अख़बार द्वारा पिछले महीने कराये गए, प्रदत्त विषय "दि ग्राम टुडे* के शब्द मंथन में देश के तमाम हिस्सों से साहित्यकारों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें गद्द एवं पद्य दोनों ही विधाओं का समागम रहा। राष्ट्रीय स्तर पर कराये गये इस प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागी होने के बाउजूद *शेख रहमत अली "बस्तवी"* को पहला स्थान प्राप्त हुआ और सबसे बड़ी ख़ुशी की बात तो ये है कि संस्था ने टी, जी, टी, साहित्य रत्न एवं टी, जी टी, साहित

थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई व चाईल्ड लाईन के संयुक्त टीम द्वारा मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति की रोकथाम हेतु चलाया गया विशेषज्ञ जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान

चित्र
थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई व चाईल्ड लाईन के संयुक्त टीम द्वारा मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति की रोकथाम हेतु चलाया गया विशेषज्ञ जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान सोनभद्र :          श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04-10-2024 को थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के संयुक्त टीम द्वारा थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत उरमौरा, कस्बा सहित विभिन्न स्थानो पर मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।               इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि आज अभियान के दौरान विशेष सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुआ की रावर्टसगंज कस्बा  मे एक ब्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्चे को अपने घर में रखकर घर का काम करवाया जा रहा है।  जिसके संबंध में टीम द्वारा मौकेपर  पहुंच कर जाच किया गया टीम द्वारा सम्बंधित नियोक्ता को बच्चे के उम्र

प्रतीक धर द्विवेदी को मिला एन आई ई एल आई टी रोपड़ में प्रवेश

चित्र
प्रतीक धर द्विवेदी को मिला एन आई ई एल आई टी रोपड़ में प्रवेश  घोरावल- सोनभद्र :    जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पांडेय गांव निवासी प्रतीक धर द्विवेदी ने रोपड़ (पंजाब) के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान में बीटेक कंप्यूटर साइंस के कोर्स में प्रवेश लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।  बीते दिनों देश की प्रतिष्ठित जेईई परीक्षा में सफलता मिलने पर उन्हें नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, रोपड़ पंजाब में प्रवेश मिला है। बचपन से पढ़ने में मेधावी प्रतीक धर द्विवेदी को इसी वर्ष गुरुग्राम में एक संस्थान में बीटेक कंप्यूटर साइंस में भी प्रवेश मिला था। प्रतीक की शिक्षा शुरू से गुरू ग्राम में ही हुई है।प्रतीक के पिता मनोज धर द्विवेदी हरियाणा के गुरुग्राम में अमर उजाला में वरिष्ठ पत्रकार हैं, माता सुशीला देवी गृहिणी हैं,जबकि बड़े पिता रामअनुज धर द्विवेदी घोरावल तहसील में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को देते हैं। उनका कहना है कि कठोर परिश्रम, समर्पण और उचित रणनीति के साथ अध्ययन करने से निश्चित तौ

व्यापार मंडल सैयद राजा के अध्यक्ष के निधन पर व्यापार मंडल तिवारीपुर के व्यापारी गणों ने मोमबत्ती जलाकर मनाया शोक

चित्र
व्यापार मंडल सैयद राजा के अध्यक्ष  के निधन पर व्यापार मंडल तिवारीपुर के व्यापारी गणों ने मोमबत्ती जलाकर मनाया शोक   नौगढ़- चंदौली : (जिला ब्यूरो चीफ मदनमोहन की रिपोर्ट) "तुमको ना भूल पाएंगे यादों में  आप याद आयेगे "     हमेशा चेहरे पर मुस्कान लिये व्यापारी हितों के लिये सदा खड़ा रहने वाले मिलनसार स्वभाव के धनी व्यापार मण्डल सैयदराजा के अध्यक्ष भगवान दास कसौधन जी का दिनांक 03 अक्टूबर 2024 को आकास्मिक निधन हो गया। निधन की सूचना पाकर नौगढ़ क्षेत्र के तिवारीपुर व्यापार मंडल के द्वारा शोक सभा आयोजित किया गया जिसमें तिवारीपुर के प्राय सभी व्यापारी बंधुओं के साथ उनकी यादगार में मोमबत्ती जलाकर बाजार में शोक सभा मनाई गई।  इस सभा में जिला संगठन मंत्री राजकुमार पाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए शोका कुल परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट कर उनके पुत्र एवं परिवार के इस दु:ख की घड़ी मे पूरा व्यापार मण्डल हमेशा साथ खड़ा है। तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए भगवान दास जी के व्यापारियों के प्रति अपार श्रद्धा भाव संगठन में त्याग की भाव

देवी ब्रह्मचारिणी ( दूसरा रूप )

चित्र
देवी  ब्रह्मचारिणी (  दूसरा रूप )  ************************ शांति    स्वरूप   माँ   दुर्गा   का  ,  शास्त्रों  में   वर्णित  ब्रह्मचारिणी ।  भव्य  ,  पूर्ण    रूप   ज्योतिर्मय  ,  सदा भक्तजनों की  दुःखहारिणी ।  दाहिने हाथ सुशोभित जप माला, बाएँ   हाथ  कमंडल  अति  सोहे।  पूर्ण   उत्साहित   दिखती  माता  ,  रूप    सदा   भक्तन   मन   मोहे ।  मईया  पुत्री  हिमालय -मैना  की ,  पत्नी  बनी  शिव  शंकर जी की ।  मुनि   नारद  जी  के  कहने पर  ,  की कठिन तपस्या अपने वर की ।  अति  घोर उपासना की जंगल में ,  नाम    पड़ा   फिर   तपश्चारिणी ।  भोलेनाथ    से    हुआ   परिणय  ,  सच हुई मुनि नारद भविष्यवाणी।  जो   मिश्री , चीनी , पंचामृत  का ,   भक्तों  में  प्रसन्न  हो करता दान ।  सौभाग्य,प्रसन्नता अवश्य मिलती ,  लंबी    उम्र   का   मिले   वरदान ।   कवि - चंद्रकांत पांडेय,  मुंबई  / महाराष्ट्र

तीर्थ स्थल, पावनकारिणी शक्ति के केन्द्र व चेतना के सम्बर्धक : डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा

चित्र
तीर्थ स्थल, पावनकारिणी शक्ति के केन्द्र व चेतना के सम्बर्धक :  डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा तीर्थ संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब पार करने का स्थान, घाट  पाठ या व्यक्ति को संदर्भित करता है जो पवित्र है। तीर्थ,धार्मिक आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व के वे पवित्र स्थान होते हैं जहां जाने से लोगों में पवित्रता का संचार होता है।इसमें नदी सरोवर भूमि मन्दिर व स्थान विशेष होते हैं। जनश्रुति के अनुसार जहाँ जाने पर व्यक्ति के पाप अज्ञात रूप से विनष्ट होते हैं। तीर्थों में लोक चेतना के सूत्र अनादि काल से विद्यमान हैं। तीर्थ आध्यात्मिक चेतना के सम्बर्धक व सत्प्रेरक भी होते हैं।तीर्थ भारत के जनमानस के प्राण हैं।जहाँ पर जीवन रस की अमृतधारा सदियों से बहती आ रही है। इसीलिए तीर्थों का शाश्वत महत्व आज भी विद्यमान है। तीर्थ का अर्थ -तारने वाला या भव सागर से पार उतारने वाला होता है।  “तारयितुम समर्थ: इति तीर्थ:” अर्थात् जो तार देने या पार कर देने में समर्थ है, वही तीर्थ है। तीर्थ नवीन चिंतन शक्ति के सम्प्रेरक भी होते हैं। ”तीर्थी कूर्वन्ति तीर्थानी, स्वान्तः स्थेन गदाभृता” जिसका मतलब होता है कि जब ऋषि त

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का 10 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ उद्घाटन

चित्र
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का 10 दिवसीय प्रशिक्षण  का  हुआ उद्घाटन  चंदौली :  (जिला ब्यूरो चीफ मदनमोहन की रिपोर्ट) आज दिनांक 3 अक्टूबर 2024 को जनपद चंदौली के, वार्ड में 02,शास्त्री नगर कैली रोड, चंदौली तथा केदार धाम वाटिका, सकलडीहा रोड, चंदौली में संचालित पूर्वांचल कंप्यूटर कैंपस में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, चंदौली  द्वारा फीता काटकर किया गया ।  इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य  ट्रेड - दर्जी, कुम्हार , नाई, धोबी, हलवाई मैं रजिस्ट्रेशन किए हुए लाभार्थियों का प्रशिक्षण होना है। मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना मुख्य रूप से  आर्थिक उन्नति के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी कारीगरों को स्वरोजगार के लिए उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा समाज को आर्थिक मजबूती के लिए व्य

श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच की वर्चुअल संगोष्ठी हुई संपन्न

चित्र
श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच की वर्चुअल संगोष्ठी हुई संपन्न उमड़ रहे हैं मन के भाव, उन्हें हमें सजाना होगा–दीपा शर्मा गांधी जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम सोनभद्र उत्तर प्रदेश :  हिंदी साहित्य को समर्पित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था “श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच” संबद्ध –‘सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट’ के आभासी पटल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर वर्चुअल संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न प्रांतों से नामचीन कवि,कवयित्रियों एवं उम्दा साहित्यकारों ने काव्य की धारा बहाकर को राष्ट्र को सत्य, अहिंसा, एकता, अखंडता व आपसी सद्भावना का संदेश दिया।          कवि सम्मेलन का शुभारंभ धनबाद, झारखंड की कवयित्री पूजा सिंह ने भक्ति वंदना से किया। अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय उप सचिव  अचला एस गुलेरिया एवं संचालन की जिम्मेदारी दिल्ली एनसीआर से उत्कृष्ट लेखिका दीपा शर्मा ने संभालीं। काव्य पाठ की कड़ी में उत्तराखंड से शबा राव “देश की शान हैं गांधी जी, देश के अभिमान हैं गांधी जी”, झारखंड से करुणा सिंह “सत

मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु चलाया गया विशेषज्ञ जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान

चित्र
मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु चलाया गया विशेषज्ञ जागरूकता एवं  रेस्क्यू अभियान  सोनभद्र :  आज दिनांक 03 अक्टूबर 2024 को थाना मानव तस्करी रोधी इकाई.जिला बाल संरक्षण इकाई व वन स्टॉप सेन्टर के संयुक्त टीम द्वारा थाना चोपन अन्तर्गत डाला वैष्णो माता मंदिर, कस्बा सहित  विभिन्न स्थानों पर मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु  विशेष अभियान चलाया गया।  इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी के  रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है साथ ही ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के समन्वय से येसे नाबालिग बच्चों का डाटा/ विवरण तैयार कराया जा रहा है जो बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, बाल तस्करी या बंधुआ मजदूरी मे संलिप्त है या बनाये गये है जिसके सम्बन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए नबालिग बच्चों का परिवार में पुर्नवासन कराया जा सके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। क

माँ शैलपुत्री

चित्र
माँ शैलपुत्री  नवरात्रि  के  प्रथम  दिवस  पर  ,  शैलपुत्री    का    करते   पूजन  ।  इस व्रतकथा के श्रवण मात्र से  ,  सुख समृद्धि का होता आगमन ।  इस   आराधना   से  भक्त   को  ,    पत्थर   सी   स्थिरता  मिलती ।  रह  अडिग लक्ष्य  प्राप्ति संभव  ,  जीवन   में    खुशहाली   रहती  ।  कलश   स्वरूप   गणपति  जी  ,  पुराणों     में    मिलता   वर्णन  ।  इसीलिए  कलश स्थापित  कर  ,  कलश   पूजते  सभी  भक्तगण ।  सती  पिता दक्ष  ने  यज्ञ  किया  ,  बेटी और शिव को नहीं बुलाया ।  बिना निमंत्रण तैयार  सती  को  ,  न जाने को  भोले  ने समझाया ।  माता  सती  आज्ञा ले  शिव की  ,  मायके  हेतु  की  तुरंत  प्रस्थान ।  निमंत्रित   नहीं   किए  जाने  से ,  मिला    नहीं    उचित   सम्मान ।  तब क्षोभ और  ग्लानि में आकर ,  खुद  को   यज्ञ  में  किया  हवन ।  मिली  सूचना   जब   भोले  को  ,  यज्ञ    विध्वंस     हुआ   तत्क्षण ।    हिमालय    गृह   पुत्री   रूप  में  ,  सती   ने    फिर   जन्म    लिया ।  नामकरण  हुआ  फिर  शैलपुत्री ,  पृथ्वीलोक    ने    पूजन   किया ।  कवि - चंद्रकांत पांडेय,  मुंबई , महाराष्ट्र

राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गाँधी

चित्र
राष्ट्रपिता  मोहनदास  करमचंद गाँधी  बापू  तेरी आज  भी  बसी  है  याद दिल  में ,  हर   भारतीय  को   तुम   पर  अभिमान  है।  सत्य व अहिंसा तेरे आज भी  प्रासंगिक हैं  ,  युगों  युगों  तक   ऋणी , तेरा  हिंदुस्तान  है ।  सारा   देश  एक  साथ आगे  बढ़  निकला  ,  देश  को आजादी  मिली  तेरी अगुवाई  में  | सर्वस्व    अर्पित     देश    हित   में    किया ,  प्राण   भी   गवांया   लोंगो   की  भलाई  में । अस्त्र -शस्त्र  का  प्रयोग बिल्कुल किया नहीं,  हार   गए     दुश्मन    सिर्फ    प्रतिकार   से ।  छोड़   कर    भारत   अंग्रेज   सब भाग चले ,  देश   तब   मुक्त  हुआ उनके   अनाचार   से । कई   आंदोलनों   का  श्रेय   आपको   ही है  ,  साथ   में   देश   का   समस्त  जनाधार  था  ।  अद्वितीय ,  अनुपम  , बेजोड़  रहे   बापू  जी ,  शांति का  मशीहा तू अहिंसा का अवतार था । त्याग  तेरे  जीवन  का , प्रेम भारतीयता  का ,  भारतीय    जनता  ,   कभी    ना   भुलाएगी ।  तेरे   बलिदान   की   अमिट    कहानी   सदा  ,  गौरव     के      साथ     मानवता    सुनाएगी । कवि- चंद्रकांत पाण्डेय मुंबई   (महाराष्ट्र )