माँ शैलपुत्री

माँ शैलपुत्री 
नवरात्रि  के  प्रथम  दिवस  पर  , 
शैलपुत्री    का    करते   पूजन  । 
इस व्रतकथा के श्रवण मात्र से  , 
सुख समृद्धि का होता आगमन । 

इस   आराधना   से  भक्त   को  , 
  पत्थर   सी   स्थिरता  मिलती । 
रह  अडिग लक्ष्य  प्राप्ति संभव  , 
जीवन   में    खुशहाली   रहती  । 

कलश   स्वरूप   गणपति  जी  , 
पुराणों     में    मिलता   वर्णन  । 
इसीलिए  कलश स्थापित  कर  , 
कलश   पूजते  सभी  भक्तगण । 

सती  पिता दक्ष  ने  यज्ञ  किया  , 
बेटी और शिव को नहीं बुलाया । 
बिना निमंत्रण तैयार  सती  को  , 
न जाने को  भोले  ने समझाया । 

माता  सती  आज्ञा ले  शिव की  , 
मायके  हेतु  की  तुरंत  प्रस्थान । 
निमंत्रित   नहीं   किए  जाने  से , 
मिला    नहीं    उचित   सम्मान । 

तब क्षोभ और  ग्लानि में आकर , 
खुद  को   यज्ञ  में  किया  हवन । 
मिली  सूचना   जब   भोले  को  , 
यज्ञ    विध्वंस     हुआ   तत्क्षण । 
 
हिमालय    गृह   पुत्री   रूप  में  , 
सती   ने    फिर   जन्म    लिया । 
नामकरण  हुआ  फिर  शैलपुत्री , 
पृथ्वीलोक    ने    पूजन   किया । 

कवि - चंद्रकांत पांडेय,
 मुंबई , महाराष्ट्र

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

कक्षा एक के शत प्रतिशत (100% निपुण) बच्चों को किया गया सम्मानित