थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई व चाईल्ड लाईन के संयुक्त टीम द्वारा मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति की रोकथाम हेतु चलाया गया विशेषज्ञ जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान

थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई व चाईल्ड लाईन के संयुक्त टीम द्वारा मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति की रोकथाम हेतु चलाया गया विशेषज्ञ जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान

सोनभद्र : 
        श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04-10-2024 को थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के संयुक्त टीम द्वारा थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत उरमौरा, कस्बा सहित विभिन्न स्थानो पर मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
   
          इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि आज अभियान के दौरान विशेष सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुआ की रावर्टसगंज कस्बा  मे एक ब्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्चे को अपने घर में रखकर घर का काम करवाया जा रहा है।  जिसके संबंध में टीम द्वारा मौकेपर  पहुंच कर जाच किया गया टीम द्वारा सम्बंधित नियोक्ता को बच्चे के उम्र से सम्बंधित साक्ष्य सहित बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष  उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है। 
 सुधा गिरी द्वारा बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण से  सम्बंधित सूचना  तत्काल   चाईल्ड हेल्पलाइन  टोल फ्री नम्बर (1098) पर सूचित कर सकते है। प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव द्वारा बताया गया कि यह विशेष जागरूकता एवं रेस्क्यू  अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाई जा रही है। 
  रेस्क्यू टीम में जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से सुपरवाइजर सुधा गिरी, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव एवं पंकज कुमार उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

कक्षा एक के शत प्रतिशत (100% निपुण) बच्चों को किया गया सम्मानित