संदेश

संपर्क मार्ग के किनारे खुले में ग्रामीण कर रहे शौच, कोई कार्यवाही न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

चित्र
संपर्क मार्ग के किनारे खुले में ग्रामीण कर रहे शौच, कोई कार्यवाही न होने से ग्रामीणों में आक्रोश केकराही कर्मा सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट) स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत केकराही में केकराही से कुशाही जाने वाले मार्ग जो कि तालाब के पास से होकर जाता है पर कुछ ग्रामीणों द्वारा स्वच्छ भारत के सपने को ध्वस्त किया जा रहा है, केकराही गांव निवासी चन्द्रबली विश्वकर्मा ने आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रेषित करते हुए बताया है कि ओडीएफ. गांव घोषित इस निर्मल गांव को कुछ दबंग किस्म के लोग आए दिन रास्ते पर खुले में शौच कर रहे है, मना किए जाने पर दुराचार का आरोप लगाने व जेल भेजने की धमकी भी देते हैं, ग्रामीण श्री विश्वकर्मा ने करमा थाना प्रभारी का भी ध्यान आकृष्ट कराते हुए खुले में शौच करने वाले मनबढ़ व दबंग किस्म के लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 25 फरवरी 2021

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार  🌹आज का पञ्चाङ्ग🌹 दिनांक : 25 फरवरी 2021 दिन : गुरुवार श्री संवत : 2077 शका : 1942 श्री सूर्य : उत्तरायण गोल : दक्षिण ऋतु : शिशिर माह : माघ पक्ष : शुक्ल तिथि : त्रयोदशी दिन 03:27 तक नक्षत्र : पुष्य दिन 11:36 तक योग : शोभन रात्रि 12:12 तक सूर्योदय - प्रातः 06:18 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:42 बजे दिशा शूल - दक्षिण सूर्य नक्षत्र संक्रांति : शतभिषा फाल्गुन कृष्ण पक्ष तिथि 06 गुरुवार रात्रि 08:55 (04 मार्च) तक मूल विचार : श्लेषा/मघा : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 13 गुरुवार दिन 11:36 (25 फरवरी) से माघ शुक्ल पक्ष तिथि 15 शनिवार दिन 11:24 (27 फरवरी) तक पंचक विचार : नहीं शुक्र अस्त : पूर्व दिशा में : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 06 बुधवार दिन 10:10 (17 फरवरी) से भद्रा : नहीं पर्व-मुहूर्त : गुरुपुष्ययोग,  यायिजययोग, सर्वार्थअमृतसिद्धि योग, वस्तु विक्रय, धान्यछेदन मुहूर्त।           🌹आज का राशिफल🌹 1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) आज ऑफिस में समस्या हो सकती है, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार के साथ घूमन

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 23 फरवरी 2021

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार  🌹आज का पञ्चाङ्ग🌹 दिनांक : 23 फरवरी 2021 दिन : मंगलवार श्री संवत : 2077 शका : 1942 श्री सूर्य : उत्तरायण गोल : दक्षिण ऋतु : शिशिर माह : माघ पक्ष : शुक्ल तिथि : एकादशी दिन 03:02 तक नक्षत्र : आर्द्रा दिन 09:49 तक योग : आयुष्मान रात्रि 03:33 तक सूर्योदय - प्रातः 06:19 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:41 बजे दिशा शूल - उत्तर सूर्य नक्षत्र संक्रांति : शतभिषा फाल्गुन कृष्ण पक्ष तिथि 06 गुरुवार रात्रि 08:55 (04 मार्च) तक मूल विचार : श्लेषा/मघा : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 13 गुरुवार दिन 11:36 (25 फरवरी) से माघ शुक्ल पक्ष तिथि 15 शनिवार दिन 11:24 (27 फरवरी) तक पंचक विचार : नहीं शुक्र अस्त : पूर्व दिशा में : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 06 बुधवार दिन 10:10 (17 फरवरी) से भद्रा : दिन 03:02 से  पर्व-मुहूर्त : एकादशी व्रत, त्रिपुष्करयोग, लाल वस्त्र धारण।           🌹आज का राशिफल🌹 1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) आज आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा, खर्च ज्यादा होगा, विवादित स्थिति से दूर रहें, आत्मविश्वास क

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 21 फरवरी 2021

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार  🌹आज का पञ्चाङ्ग🌹 दिनांक : 21 फरवरी 2021 दिन : रविवार श्री संवत : 2077 शका : 1942 श्री सूर्य : उत्तरायण गोल : दक्षिण ऋतु : शिशिर माह : माघ पक्ष : शुक्ल तिथि : नवमी दिन 12:37 तक नक्षत्र : मृगशिरा समस्त योग : विष्कुम्भ रात्रि 02:20 तक सूर्योदय - प्रातः 06:20 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:40 बजे दिशा शूल - पश्चिम सूर्य नक्षत्र संक्रांति : शतभिषा फाल्गुन कृष्ण पक्ष तिथि 06 गुरुवार रात्रि 08:55 (04 मार्च) तक मूल विचार : श्लेषा/मघा : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 13 गुरुवार दिन 11:36 (25 फरवरी) से माघ शुक्ल पक्ष तिथि 15 शनिवार दिन 11:24 (27 फरवरी) तक पंचक विचार : नहीं शुक्र अस्त : पूर्व दिशा में : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 06 बुधवार दिन 10:10 (17 फरवरी) से भद्रा : नहीं पर्व-मुहूर्त : श्री हरसूब्रह्म जयन्ती, महानन्दा नवमी, रोगविमुक्त स्नान, सूतीस्नान, शैया उपभोग, वृक्षारोपण, नयाअन्न भक्षण, औषधि सेवन, नौका विहार, व्यापार, वाहन क्रय, मुण्डन संस्कार, धान्यच्छेदन मुहुर्त।           🌹आज का राशिफल🌹 1. मेष : ( चु च

विश्वकर्मा महासभा ने सामाजिक एकजुटता हेतु चौधरी व सरपंच संग लगाया चौपाल

चित्र
भदोही : (जिला ब्यूरो चीफ इन्द्र कुमार दुबे की रिपोर्ट) आल इण्डिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एकजुटता अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार  विश्वकर्मा के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों ने आज भदोही एवं जौनपुर जनपद का व्यापक दौरा कर समाज के लोगों से संपर्क किया। इस दौरान जनपद भदोही के ग्राम सभा मलेथू में डाक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा के निवास पर  जनपद के विभिन्न क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा के मुखिया चौधरी व सरपंच के साथ सामाजिक एकजुटता चौपाल आयोजित हुआ। जिसमें आर्थिक विकास अधिकार एवं भागीदारी के लिए आपसी बिखराव को रोकने तथा समाज को संगठित करने पर बल दिया गया। इसके लिए ग्रामसभा स्तर पर संगठन की इकाइयों का गठन करने का निर्णय लिया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा भेदभाव और उपेक्षा के खिलाफ सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समाज की एकताजुटता समय की मांग है। इस दौरान भदोही जनपद के बरदहा,चौरी आदि क्षेत्रों में भ्रमण एवं संपर्क किया गया तथा जनपद जौनपुर के सुरेरी महार

विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया हस्तशिल्प मेले का अवलोकन

चित्र
वाराणसी : (गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट) ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने  अपने पदाधिकारियों संग आज सायंकाल वाराणसी चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में हस्तशिल्प विकास विभाग द्वारा आयोजित गांधी शिल्प बाजार मेला का अवलोकन किया।  मेले में विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से आए सैकड़ों हस्तशिल्पयो ने अपने उत्पाद व वस्तुओं का मनमोहक स्टाल लगाया था। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हस्तशिल्प विभाग द्वारा इस तरह के मेला एवं बाजार का आयोजन किए जाने से परंपरागत हस्तशिल्पयो को एक ओर जहां बाजार मि्लता है, वहीं दूसरी ओर उनके हुनर व कलाकृतियों से आमजन परिचित होते हैं। जिससे शिल्पकारों को प्रोत्साहन तथा व्यवसाय व रोजगार का साधन मिलता है। इस अवसर पर हस्तशिल्प विकास आयुक्त विभाग के सहायक निदेशक श्रीमान अब्दुल्ला रजा साहब एवं विभागीय कर्मियों सहित श्रीकांत विश्वकर्मा, डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा तथा चंद्रशेखर विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

ट्रक का टायर फटने से हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

चित्र
करमा- सोनभद्र : (फिरोज अहमद) करमा थाना अंतर्गत खैराही रेलवे स्टेशन के पास हुई सड़क दुर्घटना।  घटना स्थल पर ही दो की मौत। एक घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल किया गया रेफर। हालत नाजुक। सड़क के किनारे दो चाय - पान की दुकान भी बुरी तरीके से नष्ट। ट्रक चालक को करमा थाना पुलिस ने किया  गिरफ्तार। दुर्घटना रात के करीब 10 बजे की है। ट्रक मिर्जापुर से हिंदूवारी की तरफ ।FCI की चावल से भरा हुआ था आगे - आगे टेम्पो जा रहा था पीछे से ट्रक आ रहा था। ट्रक का टायर फटने से अनियंत्र हो कर टैम्पो में टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे रखे दो चाय पान की दुकान को भी किया क्षतिग्रस्त।  मरने वालो को पतेरी गाँव का निवासी बताया जा रहा लेकिन अभी तक नहीं हो सका पहचान। दोनों शवों को भेजा गया सरकारी अस्पताल लोढ़ी। 

तहसील दिवस का हुआ आयोजन

चित्र
नौगढ़ - चंदौली : (जिला ब्यूरो चीफ मदन मोहन की रिपोर्ट) आज दिनांक- 16 फरवरी 2021 को चंदौली जनपद के नौगढ़ ब्लाक अंतर्गत उप जिला अधिकारी अतुल गुप्ता जी के संरक्षण में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में 5 फरियादियों ने अपनी फरियाद लगाई जिसमें से एक फरियादी का त्वरित निस्तारण किया गया तथा अन्य फरियादियो के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया। तहसील दिवस में सभी विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

डाक्टर भूपेन्द्र कुमार पाठक आल इंडिया इलेक्ट्रोहोम्योपैथी विकास मंच के सोनभद्र जिला अध्यक्ष चुने गए

चित्र
सोनभद्र : (गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट) आज दिनांक- 16 फरवरी 2021 को डाक्टर भूपेन्द्र कुमार पाठक उर्फ़ संजय पाठक को आल इंडिया इलेक्ट्रोहोम्योपैथी  विकास मंच का सोनभद्र जिला अध्यक्ष चुना गया। डॉ आर के तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष) केे अनुुुमोदन से जिला अध्यक्ष चुनेे गए। जिला अध्यक्ष चुने जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी तथा डॉ साहब ने सभी चिकित्सक साथियों को धन्यवाद दिया। उपरोक्त जानकारी डाक्टर संजय पाठक ने दी।

पल्हारी में मनाया गया महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह

चित्र
सोनभद्र :  16 फरवरी बसंत पंचमी के दिन शासन के आदेशानुसार कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र पर महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया  जिस का संचालन डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह- ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा सोनभद्र ने किया.  सर्वप्रथम स्काउट गाइड और कब बुलबुल टीम द्वारा कलर पार्टी के माध्यम से मार्च पास्ट करा कर जन जागरण किया गया. तत्पश्चात मां सरस्वती का पूजन अर्चन वंदन करते हुए महाराजा सुहेलदेव को पुष्प अर्पित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 11वीं सदी में उत्तर प्रदेश के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुआ करते थे जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की थी, महाराजा सुहेलदेव जी का शौर्य एवं पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है, विदेशी आक्रमणकारियों से मुकाबला करने के लिए 21 राज्यों का संगठन बनाकर कुशल रणनीतिकार के रूप में विशिष्ट युद्ध कला के माध्यम से उन्होंने विजय प्राप्त की थी. विश्व के इतिहास में

धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजन समारोह

चित्र
बट - मधुपुर, सोनभद्र : (रावर्टसगंज तहसील ब्यूरो- बृजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट)  सोनभद्र जिले के सुकृत चौकी अंतर्गत ग्राम सभा बट में "बाल सदन शिक्षण संस्थान"  के द्वारा सरस्वती पूजन समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  इस दौरान वीणा वादिनी माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया तथा हवन पूजन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अध्यापक बंधु और बच्चों ने मिलकर भव्य रुप से पूजन समारोह को संपन्न किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक - कृष्ण कुमार सिंह (कबीर), प्रधानाध्यापक- रामटहल,  दिलीप (सहायक अध्यापक), गिरजा शंकर (सहायक अध्यापक), ज्ञानेंद्र सिंह (सहायक अध्यापक), आस्था सिंह व विद्यालय के बच्चे व बच्चियां उपस्थित रहे। इस दौरान समस्त बच्चों ने मन लगाकर व अनुशासित तरीके से पढ़ने का संकल्प लिये।

शिक्षा के कुछ पुष्प मां सरस्वती की सेवा में वंदित कर सका तो यही मेरा अर्पण है : वैज्ञानिक डॉक्टर सत्य प्रकाश पाण्डेय

चित्र
मां सरस्वती के पूजन के अवसर पर बसंत पंचमी के दिन साहित्य सम्मान कार्यक्रम कवि के साथ कॉफी का तीसरा भाग डॉ सत्या होप टॉक के कहां से जहां तक की यात्रा पटल  16 से 25 फरवरी  तक प्रसारण किया जाएगा.  पूरे वर्ष मां सरस्वती की पूजन और पूरे समाज को शिक्षा से भरने के लिए चलाए जा रहे, अभिनव प्रयास जिसके निमित्त वैज्ञानिक डॉक्टर सत्य प्रकाश जो काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक हैं, अपना सोशल मीडिया अकाउंट और अपने समय का पूरा सदुपयोग  समाज के लिए कर रहे हैं, एक उदाहरण है. उनके द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से वैश्विक पटल पर छाए हुए मूर्धन्य विद्वान से लेकर शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे हैं नवांकुर सभी लाभ प्राप्त कर रहे हैं.  कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनके द्वारा निवेदित फार्म भी बहुत प्रासंगिक है. DrSatyaHopeTalks  के द्वारा चलाये जा रहे शिक्षा अभियान में भाग लेने के काव्य गंगा होलीकोत्सव 14 मार्च से 28 मार्च के लिए फॉर्म यहां है. ⬇️ https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSd-KGruFk6jU64C-aRwGUdDYIrPJVHXotVbrOohMX1LawS8ag/viewform पूर्व के कुछ कार्यक्रम यहां पर आप सभी के समक्ष

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 16 फरवरी 2021

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार  🌹आज का पञ्चाङ्ग🌹 दिनांक : 16 फरवरी 2021 दिन : मंगलवार श्री संवत : 2077 शका : 1942 श्री सूर्य : उत्तरायण गोल : दक्षिण ऋतु : शिशिर माह : माघ पक्ष : शुक्ल तिथि :  पंचमी रात्रि 04:34 तक नक्षत्र : रेवती सायं 08:07 तक योग : शुभ रात्रि 01:17 तक सूर्योदय - प्रातः 06:24 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:36 बजे दिशा शूल - उत्तर सूर्य नक्षत्र संक्रांति :  धनिष्ठा माघ शुक्ल पक्ष तिथि 07 शुक्रवार दिन 03:22 (19 फरवरी) तक रेवती/अश्विनी : मूल विचार : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 04 सोमवार सायं 05:55 (15 फरवरी) से माघ शुक्ल पक्ष तिथि 06 बुधवार रात्रि 10:36 (17 फरवरी) तक श्लेषा/मघा : मूल विचार : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 13 गुरुवार दिन 11:36 (25 फरवरी) से माघ शुक्ल पक्ष तिथि 15 शनिवार दिन 11:24 (27 फरवरी) तक पंचक विचार : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 05 मंगलवार रात्रि 08:08 (16 फरवरी) तक भद्रा :   नहीं पर्व-मुहूर्त : वसन्त पंचमी, तक्षक पूजा, सरस्वती पूजा, सर्वार्थअमृत सिद्धि योग, पुंसवन, सिमान्त, सुतीस्नान, लाल वस्त्र धारण, पश्चिम द

nh2 निर्माण कर्मियों की लापरवाही से दुर्घटनाओं में वृद्धि

चित्र
डीडीयू- चंदौली : (तहसील ब्यूरो चीफ सुरेश प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट) कल दिनांक- 15 फरवरी को रेउसा पचपेड़वा में दो व्यक्तियों की दुर्घटना हो गई।  जिसमें  सत्यम पांडे 25 वर्ष एवं गौतम पांडे 14 वर्ष, निवासी डाफी  वाराणसी यूपी को काफी चोटें लगी हैं। nh2 में ठेकेदारों की लापरवाही से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। आरटीओ ऑफिस से लेकर पचपेड़वा के बीच में प्रतिदिन कोई न कोई घटनाएं घट रही है। कई लोगों की दर्दनाक मृत्यु तक हो चुकी है बीच में कोई ब्रेकर नहीं है ना कोई इंडिकेटर है जिससे रोड पर चलने वाले भ्रमित होकर कहीं ना कहीं लड़ जाते हैं। कहीं-कहीं पुलिस रहती है तो बस वसूली में ही व्यस्त रहती है।

विश्वकर्मा महासभा ने मनाया पुलवामा स्मृति दिवस, शहीदों को किया नमन

चित्र
पड़ाव - वाराणसी : (गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट) आल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में पड़ाव स्थित दीनदयाल स्मारक स्थल पर आज दिन में पुलवामा में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुलवामा स्मृति दिवस मनाया गया।  इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा 2019 में घटित पुलवामा की भीषण घटना में जिन 40 वीर जवानों ने अपनी जान गंवा दी। उनके असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। इस अवसर पर श्री बुद्धू लाल विश्वकर्मा, श्रीकांत विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, एडवोकेट रामलोचन विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।