आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 23 फरवरी 2021

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
 🌹आज का पञ्चाङ्ग🌹
दिनांक : 23 फरवरी 2021
दिन : मंगलवार
श्री संवत : 2077
शका : 1942
श्री सूर्य : उत्तरायण
गोल : दक्षिण
ऋतु : शिशिर
माह : माघ
पक्ष : शुक्ल
तिथि : एकादशी दिन 03:02 तक
नक्षत्र : आर्द्रा दिन 09:49 तक
योग : आयुष्मान रात्रि 03:33 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:19 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:41 बजे
दिशा शूल - उत्तर

सूर्य नक्षत्र संक्रांति :
शतभिषा
फाल्गुन कृष्ण पक्ष तिथि 06 गुरुवार रात्रि 08:55 (04 मार्च) तक

मूल विचार : श्लेषा/मघा :
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 13 गुरुवार दिन 11:36 (25 फरवरी) से
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 15 शनिवार दिन 11:24 (27 फरवरी) तक

पंचक विचार : नहीं

शुक्र अस्त : पूर्व दिशा में :
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 06 बुधवार दिन 10:10 (17 फरवरी) से

भद्रा : दिन 03:02 से 

पर्व-मुहूर्त : एकादशी व्रत, त्रिपुष्करयोग, लाल वस्त्र धारण।

          🌹आज का राशिफल🌹

1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
आज आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा, खर्च ज्यादा होगा, विवादित स्थिति से दूर रहें, आत्मविश्वास की कमी रहेगी, किसी से मतभेद सम्भव है।

2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
आज पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है, भाग्य साथ देगा, पारिवारिक यात्रा सुखद होगी, कारोबार में अचानक लाभ सम्भव है, अविवाहितों के लिए रिस्ते मिलेंगे, आर्थिक चिंता दूर होगी।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को हा )
सम्बन्धों में मतभेद हो सकता है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा, चिंता व तनाव रहेगा, कानूनी मामले टलेंगे, बोलचाल पर नियंत्रण रखें।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
यात्रा करने के समय सावधान रहें अन्यथा चोट लग सकती है, घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, व्यवसाय में वृद्धि होगी, भाग्य साथ देगा, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, धार्मिक यात्रा सफल रहेगी।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज बुजुर्गों की सलाह काम देगी, आज दान पुण्य करेंगे व किसी धार्मिक व सावर्जनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, कारोबार ठीक चलेगा, आय में बढ़ोतरी होगी।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
अपने विवेक से नया कार्य प्रारम्भ करें, कारोबार में वृद्धि होगी लेकिन कोई जल्दबाजी न करें, आज चोट लग सकती है, लेन-देन में सावधानी रखें, अपरिचित लोगों से दूर रहें।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आज अनजान भय से बना रहेगा, किसी की बातों से मन में पीड़ा व चिंता रह सकती है, आज यात्रा न करें, जोखिम वाले काम में सावधानी रखें, कार्य में हानि होगी, स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी यू  )
कर्ज से मुक्ति मिलेगी, शत्रुओं पर हावी रहेंगे, पुरानी बीमारी उभर सकती है, जीवनसाथी को घुमाने ले जाएं, क्रोध पर नियंत्रण रखें, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी, व्यवसाय ठीक चलेगा, पैतृक संपत्ति के कार्य आगे बढ़ेंगे, खानपान का विशेष ध्यान रखें।  

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, कोई दुखद समाचार मिल सकता है, वैवाहिक जीवन सुखदायक रहेगा, कोई यात्रा कर सकते हैं, आर्थिक समस्या दूर होगी, ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा, युवा वर्ग को नौकरी मिलेगी, आर्थिक विकास होगा, मन में प्रसन्नता रहेगी।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आज जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें, आज किसी से विवाद सम्भव है, परिजनों से अप्रिय समाचार मिल सकता है, स्वास्थ्य समस्या हो  सकती है, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
नौकरी में तरक्की होगी, जोखिम उठाने का साहस करेंगे, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, बहुत प्रसन्न रहेंगे, सामाजिक प्रशंसा होगी, धन लाभ होगा। 

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
समाज में मान-सम्मान रहेगा, शरीरीरिक पीड़ा से परेशानी होगी, वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा, संपत्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति सुधरेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भगवान आप सभी का कल्याण करें, आप सभी निरोगी हों।

     🌹 राधे राधे🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान