आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 25 फरवरी 2021

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
 🌹आज का पञ्चाङ्ग🌹
दिनांक : 25 फरवरी 2021
दिन : गुरुवार
श्री संवत : 2077
शका : 1942
श्री सूर्य : उत्तरायण
गोल : दक्षिण
ऋतु : शिशिर
माह : माघ
पक्ष : शुक्ल
तिथि : त्रयोदशी दिन 03:27 तक
नक्षत्र : पुष्य दिन 11:36 तक
योग : शोभन रात्रि 12:12 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:18 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:42 बजे
दिशा शूल - दक्षिण

सूर्य नक्षत्र संक्रांति :
शतभिषा
फाल्गुन कृष्ण पक्ष तिथि 06 गुरुवार रात्रि 08:55 (04 मार्च) तक

मूल विचार : श्लेषा/मघा :
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 13 गुरुवार दिन 11:36 (25 फरवरी) से
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 15 शनिवार दिन 11:24 (27 फरवरी) तक

पंचक विचार : नहीं

शुक्र अस्त : पूर्व दिशा में :
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 06 बुधवार दिन 10:10 (17 फरवरी) से

भद्रा : नहीं

पर्व-मुहूर्त : गुरुपुष्ययोग,  यायिजययोग, सर्वार्थअमृतसिद्धि योग, वस्तु विक्रय, धान्यछेदन मुहूर्त।

          🌹आज का राशिफल🌹

1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
आज ऑफिस में समस्या हो सकती है, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार के साथ घूमने सकते हैं, अनावश्यक खर्च हो सकता है, ईश्वर की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी, व्यवसाय में उन्नति होगी।

2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
आज पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी, प्रबुद्ध व्यक्ति से मिलेंगे, किसी कार्य से बाहर जा सकते हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को हा )
आज कोई शुभ सूचना मिलेगी, किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, परिवार के साथ समय बीताकर मन प्रसन्न रहेगा, अविवाहितों के लिए रिश्ते मिलेंगे, कारोबार में उन्नति होगी, सुख-समृद्धि  बढ़ेगी।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है, अपरिचित लोगों से दूर रहें, युवाओं को कैरियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, नौकरी मिल सकती है, आज निवेश का जोखिम न लें, काराेबार सामान्य रहेगा।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, शारीरिक दर्द रह सकता है, अपने खानपान पर नियंत्रण रखें,  कोई समस्या दूर होगी, संतान द्वारा खुशखबरी मिलेगी, जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी,।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज आप शत्रु से सावधान रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है, दंपत्तियों के बीच सामंजस्य रहेगा, दफ्तर में किसी से मतभेद हो सकता है, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, आज पूंजी निवेश कर सकते हैं।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आज धन लाभ होगा, काफी खुश रहेंगे, कारोबारी सिलसिले में बाहर जा सकते हैं, थकान महसूस करेंगे, परिवार के साथ घूमन जाएंगे, नौकरीपेशा को ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी यू  )
आज कारोबार में बड़ा लाभ होगा, किसी से विवाद की स्थिति बनेगी, विशेषज्ञों से मदद मिलेगी, वाहन चलाते समय सावधान रहें, नशापान से दूर रहें, जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
आज बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, सभी कार्य पूरे होंगे, भाग्य का साथ मिलेगा, अपरिचित लोगों से सतर्क रहें, जोखिम के कार्य में सावधानी रखें अन्यथा चोट लग सकती है, धन लाभ होगा।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
अचानक आने वाली परेशानियों घबराएं नहीं, दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, यात्रा पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है, खर्च ज्यादा होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, कारोबार में समस्या हो सकती है, तनाव से दूर रहें, नौकरीपेशा को बाहर जाना पड़ सकता है, लेनदेन के समय सावधान रहें, आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे, भगवद् आराधना में मन लगेगा।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, किसी प्रबुद्ध व्यक्ति द्वारा मार्गदर्शन होगा, व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी, धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, संतान की समस्या दूर होगी।

भगवान आप सभी का कल्याण करें, आप सभी निरोगी हों।

     🌹 राधे राधे🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान