पल्हारी में मनाया गया महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह

सोनभद्र : 
16 फरवरी बसंत पंचमी के दिन शासन के आदेशानुसार कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र पर महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया
 जिस का संचालन डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह- ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा सोनभद्र ने किया. 
सर्वप्रथम स्काउट गाइड और कब बुलबुल टीम द्वारा कलर पार्टी के माध्यम से मार्च पास्ट करा कर जन जागरण किया गया. तत्पश्चात मां सरस्वती का पूजन अर्चन वंदन करते हुए महाराजा सुहेलदेव को पुष्प अर्पित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 11वीं सदी में उत्तर प्रदेश के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुआ करते थे जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की थी, महाराजा सुहेलदेव जी का शौर्य एवं पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है, विदेशी आक्रमणकारियों से मुकाबला करने के लिए 21 राज्यों का संगठन बनाकर कुशल रणनीतिकार के रूप में विशिष्ट युद्ध कला के माध्यम से उन्होंने विजय प्राप्त की थी. विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण संगठनकर्ता के रूप में महाराजा सुहेलदेव का कार्य सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है महाराजा सुहेलदेव ने देश की राजनीति को सांस्कृतिक सुरक्षा के साथ-साथ जल संरक्षण गो संरक्षण एवं जनकल्याण के अनेक कार्य कराए जिससे आमजन को अत्यधिक लाभ हुआ. ऐसे महामानव की जयंती हम लोग पहली बार विद्यालय पर मना रहे हैं. कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित श्री हीरालाल जी ग्राम पंचायत सदस्य के द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित श्री सखी चंद्र ने सभी को बधाई दी. इस अवसर पर श्री शिव शंकर मसराम श्रीमती उर्मिला देवी शिक्षामित्र एवं दर्जनों अभिभावक व  विद्यालय के पूर्व छात्र  एवं छात्राएं भी उपस्थित रहे. अंत में डॉक्टर बृजेश महादेव ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और समारोह समापन की घोषणा की.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान