आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 21 फरवरी 2021

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
 🌹आज का पञ्चाङ्ग🌹
दिनांक : 21 फरवरी 2021
दिन : रविवार
श्री संवत : 2077
शका : 1942
श्री सूर्य : उत्तरायण
गोल : दक्षिण
ऋतु : शिशिर
माह : माघ
पक्ष : शुक्ल
तिथि : नवमी दिन 12:37 तक
नक्षत्र : मृगशिरा समस्त
योग : विष्कुम्भ रात्रि 02:20 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:20 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:40 बजे
दिशा शूल - पश्चिम

सूर्य नक्षत्र संक्रांति :
शतभिषा
फाल्गुन कृष्ण पक्ष तिथि 06 गुरुवार रात्रि 08:55 (04 मार्च) तक

मूल विचार : श्लेषा/मघा :
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 13 गुरुवार दिन 11:36 (25 फरवरी) से
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 15 शनिवार दिन 11:24 (27 फरवरी) तक

पंचक विचार : नहीं

शुक्र अस्त : पूर्व दिशा में :
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 06 बुधवार दिन 10:10 (17 फरवरी) से

भद्रा : नहीं

पर्व-मुहूर्त : श्री हरसूब्रह्म जयन्ती, महानन्दा नवमी, रोगविमुक्त स्नान, सूतीस्नान, शैया उपभोग, वृक्षारोपण, नयाअन्न भक्षण, औषधि सेवन, नौका विहार, व्यापार, वाहन क्रय, मुण्डन संस्कार, धान्यच्छेदन मुहुर्त।

          🌹आज का राशिफल🌹

1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, किसी से मतभेद होगा, यात्रा पर जाने का जोखिम न लें, किसी समस्या का हल निकलेगा, आय अच्छी होगा, खानपान पर ध्यान दें अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है, किसी को उधार ना दें।

2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
आज स्वजनों के यहां धार्मिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा, शत्रु शांत रहेगा, आपके सहयोग से किसी की समस्या हल होगी, धार्मिक कार्य में रूचि लेंगे, अपरिचितों से सावधान रहें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को हा )
आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं, कारोबारी स्थिति अच्छी रहेगी, आर्थिक समस्या बनी रहेगी, जीवनसाथी से तनाव हो सकता है, पैरों में दर्द हो सकता है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आज व्यवसाय से जुड़े नए विचार आएंगे, मकान संबंधी काम पूरे होंगे, दंपत्तियों के मध्य मधुरता बनी रहेगी, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
व्यवसाय ठीक रहेगा, ईस्वर आराधना में दिन व्यतीत होगा, तनाव दूर होगा, कोई समस्या का समाधान होगा, बाहरी खानपान से दूर रहें, यात्रा पर जा सकते हैं।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज भाग्य का साथ मिलेगा, आर्थिक काम पूरा होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगी, आवश्यक फैसला जल्दबाजी में ना लें, दान-पुण्य करेंगे।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी, आज का दिन अच्छा रहेगा, आज का जीवन आनन्दमय रहेगा, दाम्पत्य जीवन प्रेममय रहेगा, जीवनसाथी का सलाह मानें, धन लाभ होगा।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी यू  )
पैतृक संपत्ति से विवाद हो सकता है, शत्रुओं से सावधान रहे, प्रेम प्रसंग अच्छा रहेगा, धार्मिक कार्य होगा, आवश्यक मामले में फैसला नहीं कर पाएंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
आज भाग्य साथ देगा, जीवनसाथी से विवाद ना करें, ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, रिश्तेदारों से तनाव होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, व्यवसायिक यात्रा पर जा सकते हैं।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं, किसी तरह का जोखिम लेने से बचें, आपके कारण मित्र की समस्या दूर होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, धर्म-कर्म में मन लगेगा।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
आज किस्मत का साथ रहेगा, शुभ समाचार मिलेगा, आर्थिक लाभ होगा, आज का दिन बहुत शुभ रहेगा, संतानपक्ष को सफलता मिलेगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, यात्रा पर जा सकते हैं।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
आज शारीरिक कष्ट हो सकता है, किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है, जोखिम भरा कार्य करते समय सावधान रहें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ईश्वर आराधना में मन लगेगा, मित्रों से विवाद हो सकता है।

भगवान आप सभी का कल्याण करें, आप सभी निरोगी हों।

     🌹 राधे राधे🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान