आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 16 फरवरी 2021

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
 🌹आज का पञ्चाङ्ग🌹
दिनांक : 16 फरवरी 2021
दिन : मंगलवार
श्री संवत : 2077
शका : 1942
श्री सूर्य : उत्तरायण
गोल : दक्षिण
ऋतु : शिशिर
माह : माघ
पक्ष : शुक्ल
तिथि :  पंचमी रात्रि 04:34 तक
नक्षत्र : रेवती सायं 08:07 तक
योग : शुभ रात्रि 01:17 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:24 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:36 बजे
दिशा शूल - उत्तर

सूर्य नक्षत्र संक्रांति :  धनिष्ठा
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 07 शुक्रवार दिन 03:22 (19 फरवरी) तक

रेवती/अश्विनी :
मूल विचार : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 04 सोमवार सायं 05:55 (15 फरवरी) से
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 06 बुधवार रात्रि 10:36 (17 फरवरी) तक
श्लेषा/मघा :
मूल विचार : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 13 गुरुवार दिन 11:36 (25 फरवरी) से
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 15 शनिवार दिन 11:24 (27 फरवरी) तक

पंचक विचार : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 05 मंगलवार रात्रि 08:08 (16 फरवरी) तक

भद्रा :   नहीं

पर्व-मुहूर्त : वसन्त पंचमी, तक्षक पूजा, सरस्वती पूजा, सर्वार्थअमृत सिद्धि योग, पुंसवन, सिमान्त, सुतीस्नान, लाल वस्त्र धारण, पश्चिम दिशा यात्रा, वस्तु क्रय, मुंडन संस्कार मुहुर्त।

          🌹आज का राशिफल🌹

1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
आपकी सकारात्मक सोच से नई दिशा मिलेगी, सभी कार्य के पूरा होंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
आज दिनभर व्यस्तता रहेगी, अनावश्यक कार्य में आप समय नष्ट ना करें, पैसे के लेनदेन में सतर्क रहें, बच्चों के साथ घूमने जाएंगे, बुजुर्गों का ध्यान रखें, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को हा )
आज आपकी बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी, नए काम की शुरुआत हो सकती है, वाहन चलाते समय सावधान रहें, धन आगमन लाभ के योग हैं, परिवार के बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
नौकरीपेशा लोगों का दिन अच्छा रहेगा, कारोबार में लाभ होगा, अनावश्यक यात्रा करने से बचें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, किसी काम को लेकर प्रशंसा हो सकती है।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज किसी वित्तीय योजनाओं में निवेश कर सकते हैं, किसी से मतभेद हो सकता है, आज आप कुछ भी बोलने से पूर्व सोच-समझकर ही बोलें, कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज आप किसी को सलाह-मशविरा न दें, आॅफिस में विवाद से बचें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, किसी काम को शुरु करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है, यात्रा पर जा सकते हैं, जोखिम भरे कार्य करते समय सावधान रहें, नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आज का दिन व्यवस्तता भरा रहेगा, पारिवारिक जीवन में समस्या होगी,  व्यवसायीक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, यात्रा पर जा सकते हैं, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, कोई खुशखबरी मिलेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी यू  )
दिनचर्या में परिवर्तन होगा, व्यवसाय में लाभ होगा, कोई बड़ा निर्णय परिजनों से विचार करके ही लें, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बेवजह के विवाद में न पड़ें, नौकरी में बदलाव पर कर सकते हैं।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
आर्थिक स्थितियां सुधरेंगी, जीवनसाथी से विवाद हो सम्भव है, स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है, व्यवसाय सामान्य रहेगा, अचानक नए खर्च आने से बजट प्रभावित हो सकता है, आज वाहन सावधानी से चलाएं।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पूरा दिन ऑफिस के कार्य में व्यस्तता रहेगी, प्रेमी जन कहीं घूमने जा सकते हैं, परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा, ससुराल पक्ष से आवश्यक सूचना मिलेगी।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, नई परियोजनाओं पर विचार कर सकते है, लेकिन कार्य शुरू न करें, आज रिश्तेदारों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी, अपने स्वास्थ्य का  ध्यान रखें, दंपत्ति खुश रहेंगे।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
आज आप किसी बड़ी समस्या के दूर रहने से राहत महसूस करेंगे, बातचीत के समय सावधान रहें, परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, यात्रा पर जा सकते हैं, नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

भगवान आप सभी का कल्याण करें, आप सभी निरोगी हों।

     🌹 राधे राधे🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान