'आओ करें दिल की बात' काव्य संग्रह का सुधीर श्रीवास्तव ने किया विमोचन'

'आओ करें दिल की बात' काव्य संग्रह का सुधीर श्रीवास्तव ने किया विमोचन'
साहित्य एक नज़र कोलकाता से प्रकाशित होने वाली दैनिक पत्रिका की प्रस्तुति - "आओ करें दिल की बात " - साझा काव्य संग्रह का दिनांक 30.09.2021 को सायं 7.00 बजे वरिष्ठ साहित्यकार आ. सुधीर श्रीवास्तव जी (गोण्डा, उ.प्र.) ने आनलाइन विमोचन किया।

संपादक आ अनूप सिंह जी , सह संपादिका आ.ज्योति सिन्हा जी , आ. दीप्ति प्रिया जी , आ. सृष्टि मुखर्जी , संरक्षक आ.सुधीर श्रीवास्तव जी , संकलन आ. राजीव भारती जी एवं  सम्मानित साहित्यकारों के सहयोग से 'आओ करें दिल की बात' साझा काव्य संग्रह का विमोचन सुप्रसिद्ध साहित्यकार  आ. सुधीर श्रीवास्तव जी के कर कमलों से संपन्न इस साझा काव्य संकलन में 21 रचनाकारों की रचनाओं को सम्मिलित किया गया है । संकलन में शामिल रचनाकारों में आ. राजीव भारती जी , आ.रोशन कुमार झा जी, आ. अनूप सिंह जी , आ. अंबिका गर्ग जी , आ.  कृष्ण कुमार महतो जी , आ. दीपा सिंह जी , आ. शशि जायसवाल जी , आ. कलावती कर्वा जी , आ. रंजना बिनानी जी, आ. रंजना लता जी , आ. प्रभात कुमार राजपूत जी , आ. कंचन विश्वकर्मा कनक जी , आ. ज्योति सिन्हा जी , आ. चन्द्रपाल राजभर जी , आ. संगीता सागर जी , आ. सुधीर श्रीवास्तव जी , आ. कंचन कृति जी , आ. डॉ अनिल शर्मा अनिल जी , आ. दीप्ति प्रिया जी , आ. उषा कंसल जी , आ.  सृष्टि मुखर्जी जी शामिल हैं।संकलन में  सम्मिलित सभी रचनाकारों को "काव्य केसरी" सम्मान से सम्मानित किया गया । 
विमोचन करते हुए आ. श्रीवास्तव ने संपादक मंडल की सराहना करते हुए सभी के सामंजस्यपूर्ण प्रयासों को लगातार लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने के लिए बधाइयाँ दी। संकलन की रचनाओं के लिए शामिल रचनाकारों को भी  सुंदर रचनाओं के साथ सहभागिता के लिए भी बधाइयाँ दी और संकलन के प्रति पाठकों के मन में ग्राह्यता का विश्वास भी जताया ।
      ज्ञातव्य है साहित्य एक नज़र का शुभारंभ 11 मई 2021 मंगलवार को हुआ रहा , आज साहित्य एक नज़र 142 वें अंक प्रकाशित कर , विश्‍व साहित्य संस्थान वाणी ,  साहित्य एक नज़र  , मधुबनी इकाई - মিথি LITERATURE , मिथि लिट्रेचर मैथिली मासिक पत्रिका , बिहार बोधी , महाकाल काव्य वृष्टि , वक्त की बातों में ना आना , साहित्य शक्ति और राष्ट्र शक्ति ,  गंगा ... कल आज और कल साझा काव्य संग्रह का प्रकाशन कर अपने अठारह सौ सम्मानित साहित्यकारों के साथ साहित्य की यात्रा कर रहे हैं। इन साझा संकलनों की सभी रचनाएं पाठकों को आकर्षित करती हैं।इस साझा संकलन की रचनाएं आओ करें दिल की बात के विभिन्न रूप को दर्शा रही है । अतः आप सभी सम्मानित साहित्य प्रेमियों से आग्रह है एक बार आओ करें दिल की बात साझा काव्य संकलन का अध्ययन जरूर करें ।विमोचन के शुभ अवसर पर संपादक मंडल के सदस्यों, साहित्यकारों व पाठकों ने अपनी उपस्थित होकर विमोचन कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। साहित्य एक नज़र की अगली प्रस्तुति -देश व समाज की प्रगति में नारी की भूमिका आलेख साझा काव्य संग्रह - आ. उषा कंसल जी के एवं घटती हरियाली बढ़ती समस्याएं - आ. सुधीर श्रीवास्तव जी के संपादन में शीघ्र प्रकाश्य हैं।जिसके लिए रचनाएं सादर आमंत्रित हैं ।
   अंत में विमोचन का दायित्व प्रदान करने के लिए आ.सुधीर श्रीवास्तव का जी ने साहित्य एक नजर परिवार का आभार  प्रकट करते हुए विमोचन कार्यक्रम समापन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

कक्षा एक के शत प्रतिशत (100% निपुण) बच्चों को किया गया सम्मानित