श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच की विश्व पर्यावरण दिवस पर वर्चुअल संगोष्ठी हुई संपन्न
श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच की विश्व पर्यावरण दिवस पर वर्चुअल संगोष्ठी हुई संपन्न सोनभद्र, उत्तर प्रदेश। सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच’ संबद्ध ‘सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट’ ने 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के पुनीत अवसर पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन/विचार गोष्ठी का आयोजन कर, आम जन मानस को पर्यावरण सुरक्षा, जीवन रक्षा पर आधारित जीवन्त संदेश दिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ चेन्नई तमिलनाडु से शिरकत कर रही मशहूर कवयित्री प्रतिभा पाण्डेय ‘प्रति’ ने सुमधुर वाणी वंदना ‘जयति जय जय मां सरस्वती, जयति जय वीणा वादिनी ’से किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या उत्तर प्रदेश की पावन धरा से सामाजिक सुविचारक डॉ रवि प्रकाश मौर्य ने किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए देवसर मध्य प्रदेश से बतौर मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध साहित्यकार उमेश कुमार गुप्त ने हारमोनियम पर संगति करते हुए ‘पर्यावरण प्रदूषण रोको, कर लो अपना खुद कल्याण‘ की अद्वितीय प्रस्तुति दी। पटल पर मौजूद विशिष्ट अतिथि की भूमिका में बोधगया, बिहार से वक्ता लक्ष्मी नारायण, अलवर राजस्थान से कवयि