संदेश

सृष्टि कर्ता भगवान

चित्र
सृष्टि कर्ता भगवान सृजन सृष्टि कर्ता भगवान, दो सबको बुद्धि सद्ज्ञान ।            पढ़े लिखे जो अज्ञानी हैं,            कुल अपना ले तेरा संज्ञान। नाना मत पंथों में भटके, हो उनको , तेरी पहचान।             तुम्हीं एक हो परम पुरुष,             कहते ऐसा ,वेद पुराण। माँ के गर्भ में भी पाते हैं, जीव जन्तु तेरा अवदान।             सब जीवों को तुम ही देते,             रूप रंग संग स्वाभिमान। पालन कर्ता, सुख दाता हो, जाने,महिमा सकल जहान।              तुम ही सकल सृष्टि के कर्ता              तुम सबके हो कृपा निधान। जो अपने, बहु देव को माने, रखे, तेरे  चरणों का मान।      जो भी सृजन जीव करता है,          उसके दाता तुम्हीं महान। सब प्राणी के रक्षक तुम ही, क्षणिक सुखों का क्या अभिमान। सृजन सृष्टि कर्ता भगवान, दो सबको बुद्धि सद्ज्ञान ।।   रचनाकार : डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा                        सुन्दरपुर, वाराणसी

ग्रीष्मावकाश के बाद खुले परिषदीय विद्यालय बच्चों को रोली - टीका एवं माल्यार्पण कर किया गया स्वागत

चित्र
ग्रीष्मावकाश के बाद खुले परिषदीय विद्यालय बच्चों को रोली - टीका एवं माल्यार्पण कर किया गया स्वागत सोनभद्र :  ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद  दिनांक  28 जून को परिषदीय स्कूलों के बच्चे  पहुंचें स्कूल  विद्यालय परिसर में उत्सव का रहा माहौल । परिसर को रंगोली और गुब्बारों से सजाया गया। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और हलवा-खीर खिलाया गया।उच्च प्राथमिक स्कूल राबर्ट्सगंज पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को रोली - टीका लगाकर स्वागत किया गया  BSA सर के द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया और अभिभावकों को अवगत कराया गया कि बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूल मंगलवार से खुल गए।  पहले दिन शिक्षक स्कूल पहुंचे और उन्होंने कक्षाओं, पुस्तकालय की सफाई, पानी की टंकी, किचन, शौचालय आदि की व्यवस्था ठीक कराई। साथ ही फर्श, दीवारें, खिड़की-दरवाजे, ब्लैक बोर्ड, फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, टीएलएम पुस्तकें आदि की सफाई कराई गई। वहीं, अब 28 जून से अब बच्चे स्कूल आना शुरू किए तो शुरु के दो दिन 28-29 जून को समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है इसमें पर्यावरण

आकांक्षी जिलों में छलांग परियोजना के तहत आज निपराज व बनौली चतरा सोनभद्र के पंचायतों में समर कैम्प व खेल मेला का आयोजन

चित्र
आकांक्षी जिलों में छलांग परियोजना के तहत आज निपराज व बनौली चतरा सोनभद्र के पंचायतों में समर कैम्प व खेल मेला का आयोजन  सामुदायिक वालेंटियर्स व स्पेस सोसायटी सोनभद्र द्वारा  छलांग परियोजना गतिविधियों के क्रम में  सामुदायिक वालेंटियर्स, स्पेस सोसायटी  सोनभद्र, ई एल एम एस फाउण्डेशन मुम्बई,पिरामल सोनभद्र के सहयोग से परियोजना के तहत् समर कैम्प , खेल मेला गांवों में पंचायत स्तर पर किया जा रहा है वालेंटियर्स गांवों के बच्चों को विद्यालय,सार्वजनिक स्थानों, फिल्ड, पंचायत मैदान में सुबह  व शाम को छलांग परियोजना खेल मेला के माध्यम से गतिविधियों को शारीरिक शिक्षा, बौद्धिक क्षमता निर्माण, सर्वागिण विकास , क्रियान्वयन व रूचिकर खेलकूद से जोड़कर बच्चों में पठन पाठन, शिक्षा विद्यालयों में ठहराव, आदि।। संस्था सचिव ने भी विस्तार पूर्वक छलांग परियोजना गतिविधियों पर जानकारी दी समर कैम्प, खेल मेला,पर विस्तार पूर्वक जानकारी साझा किये। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के बच्चों के लिए खेल मेला गांवों में पंचायत स्तर पर कैम्प के माध्यम से विभिन्न रूचिकर गतिविधियां आयोजित किया जा रही है। शारीरिक-मान

मेरठ के अधिवक्ता पर हमले के आरोपीयो को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस : राकेश शरण मिश्र

चित्र
मेरठ के अधिवक्ता पर हमले के आरोपीयो को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस : राकेश शरण मिश्र (सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र) (घायल अधिवक्ता के समुचित इलाज व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट  जल्द से जल्द लागू हेतु की माँग) सोनभद्र :  मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता साथी संजीव कुमार पर सरेराह हौंसला बुलंद  हमलवारों द्वारा  हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने की सूचना पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हमला करने वाले बदमाशो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर 48 घंटे के अंदर  गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि सुनियोजित तरीके से किये गए जान लेवा हमले में  अधिवक्ता साथी  संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल है और  इस जान लेवा हमले में की सूचना पर मेरठ जनपद सहित प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है।  घटना की जानकारी होते ही सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्

श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच के संस्थापक की माता के निधन पर जताया शोक

चित्र
श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच के संस्थापक की माता के निधन पर जताया शोक सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।  हिंदी साहित्य के क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मधुर के माता के निधन पर पूरा साहित्यिक परिवार गहरा शोक व्यक्त करता है, साथ ही साथ ईश्वर से प्रार्थना करता है कि इस घड़ी में परिवार वालों को असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्याम बिहारी मधुर के माता की उम्र 75 वर्ष थी, वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। एकाएक तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां से घर वापसी के दूसरे दिन फिर तबियत बिगड़ी और उनकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं। इस पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ विपुल कुमार भवालिया, सचिव अवध बिहारी अवध, उप सचिव अचला एस गुलेरिया, संरक्षिका डॉ संगीता पाल, कोषाध्यक्षा नीतू अग्रवाल ने शोक जताया है।

राष्ट्रीय शैक्षिक समागम, हरिद्वार में हुआ संपन्न

चित्र
राष्ट्रीय शैक्षिक समागम, हरिद्वार में हुआ संपन्न  हरिद्वार :  दिनांक 14 जून 2024 को राष्ट्रीय शैक्षिक समागम, हरिद्वार में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश एवं कई राज्यों से शिक्षक/लेखक शामिल हुए। कार्यक्रम में कुल 6 महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। हिंदी साहित्य के अनमोल मोती, सम्पादक-मनीष देव, सह सम्पादक- अमिता सचदेव, स्वालंबन (तृतीय संस्करण) संपादक-मनीष देव, सह सम्पादक- डॉ.अनिल चौबे, डॉ. रजनी रंजन जायसवाल, हरि मंजरी, सम्पादक-रीना गुप्ता की महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन हुआ। हरि मंजरी में 'बेसिक शिक्षा विभाग के कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी रॉबर्ट्सगंज ,सोनभद्र में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत श्रीमती गायत्री त्रिपाठी के लेख को सम्मिलित किया गया ।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वरिष्ठ एवं राष्ट्रीय साहित्यकार श्री रजनीकांत शुक्ल, श्री रमेश रमन, श्री भूदत्त शर्मा, उत्तराखंड Scert के राज्य समन्वयक, नियोजन, डॉ अजय कुमार चौरसिया की गरिमामयी उप

पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सोन रत्न सम्मान समारोह सम्पन्न, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा।

चित्र
पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सोन रत्न सम्मान समारोह सम्पन्न, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा सोनभद्र :