श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच के संस्थापक की माता के निधन पर जताया शोक

श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच के संस्थापक की माता के निधन पर जताया शोक

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश। 
हिंदी साहित्य के क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मधुर के माता के निधन पर पूरा साहित्यिक परिवार गहरा शोक व्यक्त करता है, साथ ही साथ ईश्वर से प्रार्थना करता है कि इस घड़ी में परिवार वालों को असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्याम बिहारी मधुर के माता की उम्र 75 वर्ष थी, वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। एकाएक तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां से घर वापसी के दूसरे दिन फिर तबियत बिगड़ी और उनकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं। इस पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ विपुल कुमार भवालिया, सचिव अवध बिहारी अवध, उप सचिव अचला एस गुलेरिया, संरक्षिका डॉ संगीता पाल, कोषाध्यक्षा नीतू अग्रवाल ने शोक जताया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

कक्षा एक के शत प्रतिशत (100% निपुण) बच्चों को किया गया सम्मानित