संदेश

सितंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रदेशीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर चयनकर्ता पद पर चुने गए नौगढ़ क्षेत्र के व्यायाम शिक्षक आशीष गुप्ता

चित्र
प्रदेशीय विद्यालयी  हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर चयनकर्ता  पद पर चुने गए नौगढ़ क्षेत्र के व्यायाम शिक्षक आशीष गुप्ता   नौगढ़- चंदौली : (जिला ब्यूरो चीफ मदनमोहन की रिपोर्ट ) प्रदेशीय विद्यालयी हैंडबॉल अंडर 14,17, 19 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन दिनांक 20 सितंबर 2024 से 24 सितंबर 2024 तक जनपद झांसी में होना सुनिश्चित हुआ है। उक्त प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न करने के लिए अपने बेसिक शिक्षा विभाग के जनपद चंदौली के नौगढ़ ब्लाक के व्यायाम शिक्षक श्री आशीष गुप्ता कंपोजिट विद्यालय लालतापुर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। प्रदेशीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग की राष्ट्रीय टीम चयनित करने के लिए चयनकर्ता के रूप में चयन किया गया है।  इस संबंध में आशीष गुप्ता ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य का विषय है  ।  आपको बता दें कि आशीष गुप्ता पिछले 8 वर्ष से नौगढ़ में कार्यरत हैं तब से यह नौगढ़ ब्लॉक से बहुत से बेसिक शिक्षा के बालक एवं बालिका जो जिले, मंडल, एवं प्रदेश स्तर पर खेल में अपना दमखम दिखा चुके हैं   आशीष गुप्ता जी का कहना है कि जब तक य

विश्वकर्मा पुराण

चित्र
विश्वकर्मा पुराण विश्वकर्मा पुराण है,अमर ग्रंथ। हम सबका है वह मुक्ति पंथ।।                 यह सृजनकारी निर्माण वेद।                 दूर करे सब,पाखण्ड भेद।। यह सब वेदों से निराला है। स्व ज्योति जलाने वाला।।                  इसके पढ़ने से सद ज्ञान मिले।                  अपने कुल को सम्मान मिले।। यह शान्ति प्रदायक सुखकारी। विश्वकर्मा वंश का हितकारी।।                   यह भक्ति को देने वाला है।                   विश्वकर्मा महिमा वाला है।। यह दूर करे कल्मष कषाय। सन्मार्ग दिखाने का उपाय।।                   यह सद बुद्धि को लाता है।                   अंतरिक्ष ज्ञान व्याख्याता है।। इसके पढ़ने से सृजन जगे। शोधपरक वह दृश्य सजे।।                    रचनाकार:  डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा                                 वाराणसी

समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज थे योगेश शेखर-- शुभाशा मिश्र

चित्र
समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज थे योगेश शेखर-- शुभाशा मिश्र   (पुण्यतिथि पर योगेश शेखर को सोन साहित्य संगम ने किया याद) सोनभद्र।  समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज थे योगेश शेखर। उनके जैसा दूसरा कोई हो ही नही सकता। उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज को दे दिया । उनका चिंतन बेमिसाल था। मैं उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि शुभाशा मिश्रा ने  प्रख्यात लोकतंत्र सेनानी, समाजवादी चिंतक साहित्यकार पत्रकार शोषित पीड़ित मजलुमो के लिए आजीवन संघर्ष रत, लोक कल्याण के लिए सदैव समर्पित, सच्चे समाज सेवी कर्मयोगी व सादगी की प्रतिमूर्ति, सोन साहित्य संगम सोनभद्र के संस्थापक निदेशक योगेश शुक्ला उर्फ योगेश शेखर जी की पांचवी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही। इस अवसर पर सोनभद्र के नामचीन साहित्यकारों  एवम पत्रकारों और समाज सेवियों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को साझा किया।   सोन साहित्य संगम के तत्वाधान में उनके निज निवास न्यू कालोनी में एक विचार गोष्ठी/ काब्य गोष्ठी का आयोजन दिन के एक बजे से किया गया था जिसकी अध्यक्षता र

स्पेस सोसायटी सोनभद्र द्वारा छलांग परियोजना के सतत् कार्यक्रम के क्रम में

चित्र
स्पेस सोसायटी सोनभद्र द्वारा छलांग परियोजना के सतत् कार्यक्रम के क्रम में  सोनभद्र :  स्पेस सोसायटी, पिरामल फाउंडेशन टीम  सोनभद्र ने साथ मिलकर  शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।। शिक्षक दिवस के अवसर पर चतरा व रावरटसगंज विकास खण्ड के कंपोजिट विद्यालय सेहुआ,बेठिगाव ,मुख्यालय लोढ़ी,गडौरा,खडेहरी,देवरी कुसुम्हा,गुरौटी,बनौली आदि शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालयों में बच्चों व उपस्थित सभी अध्यापक बन्धुओं व स्पेस, पिरामल, टीम गांव से समूह की कुछ महिलाओं  द्वारा शिक्षक डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को माल्यार्पण व  सरस्वती जी माल्यार्पण कर आगे सहयोगियों  द्वारा गुब्बारे से सजावट किया गया था केक काट कर सभी को अध्यापकों बन्धुओं,शिक्षिकाओं को केक खिलाया गया गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया और बच्चों में केक , टाफी वितरण गया। बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गई सभी ने उल्लास के साथ मिलकर शिक्षक दिवस मनाया गया । आगे सभी को प्रेरित किया गया कि पंचायत स्तर पर समुदाय के सभी बच्चो को स्कूल अवश्य भेजें विद्यालयों में पठन पाठन शैक्षणिक रूचिकर बौद्धिक क्षमता

विश्वपति तुम जग के स्वामी

चित्र
विश्वपति तुम जग के स्वामी विश्वपति तुम जग के स्वामी, कष्ट हरो भगवान। सृष्टि रचयिता पालक सबके, रखना मेरी लाज। सबके स्वामी अंतर्यामी, पूर्ण करो मम काज।। तेरी शरण में जो भी आया,कृपा मिली अविराम। विश्वपति तुम जग के स्वामी,कष्ट हरो भगवान।। मन मंदिर में तेरी मूरत, लगती है अति प्यारी। तूँही आदि देव हो भगवन, महिमा तेरी न्यारी।। भावों को तुम शुद्ध करो,मन तन को मिले आराम। विश्वपति तुम जग के स्वामी,कष्ट हरो भगवान।। भव सागर से पार लगाओ, सुख वैभव के दाता। विध्न क्लेश के हर्ता तुम्हीं, सर्व प्रगति अभिदाता।। तेरे कुल में जन्म लिया है,क्यों न करूँ गुमान। विश्वपति तुम जग के स्वामी,कष्ट हरो भगवान।। तेरी भक्ति ने कितनों का, जीवन सफल बनाया। तेरा जिसने ध्यान किया, बदला वर्तुल काया।। सृजन और निर्माण के देवता,जाने सकल जहान। विश्वपति तुम जग के स्वामी,कष्ट हरो भगवान।। सद बुद्धि वाणी के दाता, पूर्ण करो अभिलाष। भटके जन को राह दिखाओ, तुम्हीं मात्र हो आस।। करता जग है तेरी साधना, हर दिन आठो यॉम। विश्वपति तुम जग के स्वामी, कष्ट हरो भगवान।। रचनाकार : डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा,वाराणसी।

चलो यादों के गहरे समंदर में उतरते हैं....श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच

चित्र
चलो यादों के गहरे समंदर में उतरते हैं....श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।  हिंदी साहित्य की सेवा के लिए समर्पित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘ श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच ’ संबद्ध ‘ सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट’ का शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय वर्चुअल कवि सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हुआ।          प्रथम दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ चेन्नई तमिलनाडु की पावन धरा से पधारी मशहूर कवयित्री प्रतिभा पाण्डेय प्रति ने कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी संभालते हुए अपनी सुमधुर वाणी वंदना  से किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता, बाड़मेर राजस्थान से शिरकत कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार व पूर्व विधायक डॉ.तरुण राय कागा ने  किया।            कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रुड़की हरिद्वार से प्रसिद्ध कवयित्री शबा राव ने “जो समाज में हमारी पहचान बनाते हैं, उन्हें हम शिक्षक कहते हैं” सुनाकर ख़ूब वाहवाही लूटी।राजस्थान से आशा पंकज मूंदड़ा”, गाजीपुर उत्तर प्रदेश से कवयित्री अर्चना, दिल्ली से दीपा शर्मा, मोहाली पंजाब से अनिल शाश्वत ने शिक्षकों पर बेहतरीन कविता सुनाए। गजिया

श्री कृष्ण महोत्सव शोभायात्रा सकुशल संपन्न

चित्र
श्री कृष्ण महोत्सव शोभायात्रा  सकुशल संपन्न