होली विशेष (गजल)

होली विशेष 
               (गजल)
ये दहन ये शमन खामियां,
कुछ नया आज विचार है।1

दूरियां  दूरियां  ही  दिखीं ,
पास  लाता  अधिकार है।2

रुप  रंग  का गिनना नहीं,
सच यहीं प्यार इजहार है।3

आज होली खूब आ गयी,
हरतरफ रंग की बौछार है।4

कुछ कमी तू भुला बस कहीं
खूबियों  का   ये   संसार है।5

गीत  आधे  लिखें क्या कहूं,
छटपटाहट  के  उदगार है।6

रंग  में  भीगा  सा मनुहार है,
भाईचारे  का त्यौहार है।7

गिरह खाइयां  पाट  दीवार  है,
जिंदगी कोई  उपहार  है।8

खिलखिलाके मुस्कुरा जरा,
देेखआँगन भी गुलजार है।9

भूल जा सब गिले आज से,
ये अहद मान इकरार है।10

- अनूप कुमार श्रीवास्तव 
इन्दौर, मध्य प्रदेश 

समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 
WhatsApp No. 9935694130

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान