भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विवेकानंद प्रेक्षागृह राबर्टसगंज सोनभद्र में शक्ति वन्दन कार्यक्रम के तहत् एन जी ओ के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विवेकानंद प्रेक्षागृह राबर्टसगंज सोनभद्र में शक्ति वन्दन कार्यक्रम के तहत् एन जी ओ के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित 

राबर्टसगंज- सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)
दिनांक 26 फरवरी 2024 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विवेकानंद प्रेक्षागृह राबर्टसगंज सोनभद्र में शक्ति वन्दन कार्यक्रम के तहत् एन जी ओ सम्मेलन किया गया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद श्री रामशकल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता जी, विशिष्ट अतिथि श्री अनिल सिंह जी , श्याम सुंदर जी, कृष्ण  मुरारी गुप्ता जी, बी एल गुप्ता जी व अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा  दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
  मुख्य अतिथि ने जनपद सोनभद्र जिले के एन जी ओ  व सामाजिक संगठनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जन कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं जो बहुत ही सराहनीय है। हम सभी को साथ लेकर चलना है सबका साथ सबका विकास  तभी सम्भव है। जनहित में कार्य करते रहें। आज हम सभी  समानता समभाव के तहत् सतत् प्रयास करें।
मुख्य अतिथि के द्वारा  सम्मेलन में आए सभी  गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम् से  सम्मानित किया गया। सम्मेलन में जनपद की 70 एनजीओ से लोगों की सहभागिता रही। 
गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपने - अपने विचार रखे और कहा कि सभी  संगठनों को यदि सरकारी सहायता मुहैया कराया जाए तो हम सब समाज हित में बेहतर काम करेंगे। 

इस अवसर पर शक्ति वन्दन एनजीओ सम्मेलन कार्यक्रम संयोजक प्रमिला जायसवाल जी  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा जी, ज्योति जी, आशा जी, एनजीओ प्रकोष्ठ राजकुमार शर्मा जी (स्पेस
सोसाइटी) व विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट सोनभद्र, गौतम विश्वकर्मा जी (सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट)
 ब्रजेश जी, अनिल जी (निष्पक्ष चैरिटेबल ट्रस्ट), शत्रुघ्न जी (अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट), सीताराम जी, तथा अन्य संगठनों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
सम्मानित नागरिक लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रमिला जायसवाल ने किया।
                    विज्ञापन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान