पीएम श्री पल्हारी में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

पीएम श्री पल्हारी में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसका संचालन डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा ने किया।
 सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली गई तदुपरांत तिरंगा फहराया गया और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने मनमोहन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक ने कहा कि एक महीने से विद्यालय बंद है इसके बावजूद भी बच्चों ने  अच्छा प्रयास किया है। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कलावती 8 व बालक वर्ग में राकेश 8 को सम्मानित किया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन के लिए सुषमा कक्षा 7, किशन कक्षा 7, गायत्री कक्षा 6 व अजीत रावत कक्षा 5 को  भी सम्मानित किया गया। डॉ बृजेश महादेव में बताया कि भारत का संविधान दुनिया के किसी भी देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है, इसके अंग्रेजी भाषा संस्करण में 146,385 शब्द हैं,। भारतीय संविधान में कुल 448 अनुच्छेद हैं। इन लेखों को 25 भागों में विभाजित किया गया है। पहले संविधान के 395 अनुच्छेदों को 22 भागों और 8 अनुसूचियों में वर्गीकृत किया गया था। भारतीय संविधान में मौजूद विभिन्न अनुच्छेद भारतीय नागरिकों को अलग-अलग अधिकार प्रदान करते हैं। तथा इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2024 की थीम " विकसित भारत " और "भारत - लोकतंत्र की मातृका" है। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ग्राम प्रधान सुदामा प्रसाद ग्राम प्रधान पल्हारी ने बच्चों को मिष्ठान वितरण कराया। इस अवसर पर प्रदीप, ज्ञानेश, पवन, दीपक, शिवशंकर, रमेश तथा उर्मिला ने भी बच्चों को आशीर्वचन दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान