श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच द्वारा  गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर  ऑनलाइन भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन 
सोनभद्र : 
 
  
प्रिय मित्रों! 
                   नमस्कार! आदाब!🙏
ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़ने का लिंक👇
https://meet.google.com/mwi-ywef-fxd

        प्रिय सम्मानित काव्य मनीषियों! आप सभी सूच्य हों कि सामाजिक , साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था अर्थात् आप का अपना पटल "श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच" संबद्ध "सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट" के बैनर तले भारतीय लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अर्थात्  वृहस्पतिवार, २५ जनवरी २०२४ को शायं काल ०५:०० बजे से ०६:३० बजे तक ऑनलाइन भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसका कुशल संचालन सुविख्यात साहित्यकार एवं यूथ आइकॉन संस्था के राष्ट्रीय सचिव कविवर अवध बिहारी ‘अवध’ जी करेंगे। आप सोनभद्र उत्तर प्रदेश की पावन भूमि से आते हैं। आप साहित्य के क्षेत्र में विशेष ख्याति अर्जित किए हैं। आप के शब्दों में वह जादू है जिससे कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाता है। 
        इस कवि सम्मेलन में विभिन्न प्रान्तों से उम्दा कलमकार अपनी देशभक्तिमयी रचनाओं से पटल को गौरवांवित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया जायेगा। 
          अस्तु आप सभी सम्मानित रचनाकार अपने व्यस्ततम समय सारिणी में से बहुमूल्य समय निकालकर निर्धारित समयानुसार उपर्युक्त तिथि को दिए गए लिंक के माध्यम से जुड़कर इस भव्य कवि सम्मेलन का भरपूर आनंद उठाएं और पटल पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों/काव्य मनीषियों का हौसला अफजाई भी करते रहेंगे। आप सभी प्रतिष्ठित मित्रों /साहित्य प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति अभिनंदनीय एवं सादर प्रार्थनीय है।
                     🙏निवेदक🙏
@@ *श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच परिवार* @@

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान