भारतीयों का स्वाभिमान है हिन्दी

भारतीयों का स्वाभिमान है हिन्दी
हर भारतीयों का स्वाभिमान है हिन्दी,
या यूं कहें बसी जान इसमें है वो हिन्दी,
तिरंगा पर लहराता शान है वो है हिन्दी,
विरासत में मिली अमूल्य धरोहर है हिन्दी,
हर भारतीयों की रक्त कोशिकाओं में निरंतर प्रवाह है हिन्दी,
भारतीयों की संस्कार है हिन्दी,
प्रेम से सजी वर्णमाला है हिन्दी,
कवि की लेखनी का आसमां है हिन्दी,
तुतलाते बच्चों के टूटे फूटे स्वर का मातृत्व है हिन्दी,
नवयौवना की खनकती चूड़ियों का अरमान है हिन्दी,
मां सी ममता लुटाती,मां की बिंदी में सज रही हमारी हिन्दी,
पिता सी छत्रछाया में पलती,हमारी उज्जवल भविष्य का आधार है हिन्दी,
कर्तव्य निभाने को अब आगे आना होगा,
हिन्दी का प्रचार प्रसार हमसबों को करना होगा...
हमारी लेखनी को अमूल्य आशीष दें मां हिन्दी,
अपनी रचनाओं का खज़ाना समर्पित आपको मां हिन्दी...

✍️ उमा पुपुन
       रांची, झारखंड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान