कानपुर की सीमा वर्णिका को मिला चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान

कानपुर की सीमा वर्णिका को मिला चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान 
 
राजगीर : 
 राजगीर में चल रहे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव का भव्य समापन हो गया। अशोक स्मृति संस्थान हिसुआ और साहित्य प्रेरणा मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम से देश- विदेश के सैकड़ों साहित्यकार इसमें सम्मिलित हुए तथा बिहार की सभ्यता संस्कृति की अमिट छाप लेकर विदा हुए । कवि ओंकार शर्मा कश्यप के संयोजन और जितेंद्र राज आर्यन की अध्यक्षता में सभी साहित्यकार प्रातः काल में विरायतन पहुंचे जहां पद्मश्री आचार्य चंदना जी ने नवादा सांसद चंदन सिंह सहित सभी साहित्यकारों को आशीर्वाद दिया। नवादा सांसद चंदन सिंह ने देश भर के साहित्यकारों को विविध तरह के  सम्मान और अलंकारों से सम्मानित किया । सांसद चंदन सिंह ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। देश के सभ्यता संस्कृति और विरासत को संरक्षित रखना दायित्व साहित्यकारों के कंधे पर होता है। देशभर के साहित्यकारों का इस तरह से इकट्ठा होकर साहित्य साधना करना अनूठा मिसाल है। 
इस दौरान चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान,  मगध साहित्य शिखर सम्मान, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर काव्य साधना सम्मान, पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी श्रृंगार कवि सम्मान, देवन  मिसिर कथा कौशल सम्मान , अशोक स्मृति निर्भय पत्रकारिता सम्मान, फणीश्वर नाथ रेणु आंचलिक उपन्यास रचना धर्मिता सम्मान, शाद अजीमाबादी साहित्य सेवा सम्मान आदि सामानों से सम्मानित किया गया। 
इस आयोजन में गुजरात विरायतन की साध्वी गण , प्रदेश हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ अमिता दुबे, भारतीय संसद की भाषा अधिकारी डॉ नमिता राकेश, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व निदेशक और न्यायाधीश रही डॉ विमला व्यास, सीमा वर्णिका, कानपुर , दिलीप कुमार रमण , मुजफ्फरपुर, डॉ नीलिमा वर्मा निशिता, प्रयागराज से स्नेहसुधा , राजस्थान के राव शिवराज पाल, डॉ निशा अग्रवाल,
. डॉ अरूणा पांडेय, जबलपुर, अजय कुमार झा जनकपुर नेपाल, डॉ विद्यासागर उपाध्याय, बलिया , डॉ शाद बलरामपुरी , बलरामपुर, डॉ सरस्वती प्रसाद पांडेय, विनय कुमार बुद्ध, आसाम सहित सैकड़ों साहित्यकार मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान