खेलकूद प्रतियोगिता में एन.जी.बी यू के रोवर्स-रेंजर्स ने दिखाई प्रतिभा

खेलकूद प्रतियोगिता में एन.जी.बी यू के रोवर्स-रेंजर्स ने दिखाई प्रतिभा

प्रयागराज : (जिला संवाददाता डॉ आलोक कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट) 
     दिनांक 5 दिसम्बर 2023 को नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के जमुनीपुर परिसर में रोवर्स-रेंजर्स के लिए खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 51 रोवर्स-रेंजर्स ने प्रतिभाग किया और अपना दमखम दिखाया।
 कार्यक्रम का संयोजन रोवर-रेंजर प्रभारी एवं समन्वयक डाॅ विष्णु प्रसाद शुक्ल ने किया। महिला वर्ग दौड़-100 मीटर में काजल पाण्डेय प्रथम, रागिनी पाल द्वितीय तथा रितु सरोज तृतीय, 200 मीटर में काजल पाण्डेय प्रथम, संजना कुशवाहा द्वितीय तथा लक्ष्मी सिंह तृतीय, 400 मीटर में संजना कुशवाहा प्रथम, कोमल मिश्र द्वितीय तथा ममता यादव तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग दौड़ 100 मीटर में प्रफुल्ल सिंह प्रथम, आशीष शुक्ल द्वितीय तथा अनुराग मिश्र तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में आशीष शुक्ल प्रथम प्रफुल्ल सिंह द्वितीय तथा अनुराग मिश्र तृतीय, 400 मीटर में आशीष शुक्ल प्रथम, हिमांशु तिवारी द्वितीय तथा अनुराग मिश्र तृतीय स्थान पर रहे। महिला गोला फेंक में अनुष्का भारतीय प्रथम, रितु सरोज द्वितीय तथा ममता यादव तृतीय स्थान, पुरुष गोला फेंक में श्रेयांस मिश्र प्रथम, उत्कर्ष द्विवेदी द्वितीय तथा विकास केसरवानी तृतीय, महिला डिसकस थ्रो  में आर्या सिंह प्रथम पुर्णिमा सिंह द्वितीय तथा रितु सरोज तृतीय, पुरुष डिसकस थ्रो में विकास केसरवानी प्रथम उत्कर्ष द्विवेदी द्वितीय तथा श्रेयांस मिश्र तृतीय महिला भाला फेंक में रितु सरोज प्रथम आर्या सिंह द्वितीय तथा लक्ष्मी सिंह तृतीय तथा पुरुष भाला फेंक में विकास केसरवानी प्रथम, विभव दुबे द्वितीय एवं आयुष सिंह तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में क्रीड़ा सचिव डाॅ मनीष सिंह एवं खेल प्राशिक्षक डाॅ अजय सरोज का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जमुनीपुर परिसर के निदेशक डाॅ रमेश मिश्र ने किया।कार्यक्रम में प्रो बी सी दुबे, डाॅ सव्यसाची, डाॅ छाया मालवीय, प्रभारी पुष्पांजलि पाल, श्री संजय पाण्डेय, डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डाॅ देवेंद्र यादव, डाॅ प्रभात यादव, डाॅ विकास मोर्य डाॅ आलोक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। WhatsApp No. 9935694130

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान