डॉ बृजेश की "महादेव प्रयास" पुस्तक का हुआ विमोचन

डॉ बृजेश  की "महादेव प्रयास" पुस्तक का हुआ विमोचन 

सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)
सोनभद्र के नवाचारी शिक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह "महादेव" कंपोजिट विद्यालय पल्हारी ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा बेसिक शिक्षा विभाग सोनभद्र द्वारा लिखित पुस्तक "महादेव प्रयास" का विमोचन डायट सोनभद्र के परिसर में  श्रीमान चंद्र विजय सिंह जिलाधिकारी सोनभद्र, श्रीमान नवीन कुमार पाठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र,  श्रीमान प्रकाश सिंह प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोनभद्र एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वय समस्त विकास खण्ड के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी गण  सर्वश्री धनंजय सिंह रावर्टसगंज, अशोक कुमार सिंह घोरावल, अरविंद कुमार करमा,  विश्वजीत कुमार म्योरपुर , बृजेश कुमार सिंह नगवा, अरविन्द पटेल चतरा, सुनिल कुमार चोपन, महेंद्र मौर्य दुद्धी, देवमणि पाण्डेय कोन, प्रेम शंकर राम बभनी भी मौजूद रहे। सम्मानीय एसआरजी संजय मिश्र विनोद कुमार विद्यासागर एआरपी बंधु हृदेश कुमार सिंह, विनोद मिश्रा, राज कुमार मौर्य, नवीन राय, आनंद त्रिपाठी , संजय जायसवाल, राम सरीखा, अरुणेश पाण्डेय भी उपस्थित रहे साथ ही अखिलेश वत्स मण्डल अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, अशोक त्रिपाठी अध्यक्ष, इंदू प्रकाश सिंह, देवेंद्र गंगवार, गणेश पाण्डेय, संतोष चौरसिया, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र, रविभूषण सिंह मंडल अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक विद्यालय, संतोष कुमारी अध्यक्ष प्राशि संघ, वकील अहमद अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ, योगेश पाण्डेय अध्यक्ष प्राशि संघ भी विमोचन समारोह के साक्षी बने। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा परिषद सोनभद्र के विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित शिक्षक द्वय उपस्थित रहे। 
डॉ बृजेश महादेव द्वारा अब तक डेढ़ सर्जन पुस्तकें लिखी जा चुकी है जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रकाशित ही हो चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि "महादेव प्रयास" पुस्तक मेरे द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में किये गये नवाचार पर आधारित है। विमोचन के अवसर पर उपस्थित विद्वजनों से डॉक्टर बृजेश महादेव को बधाइयां मिली। बता दे कि डॉक्टर बृजेश महादेव एक नवाचारी शिक्षक हैं और साहित्यिक क्षेत्र में इनका योगदान अनुकरणीय है शिक्षकों और छात्रों के लिए इनके द्वारा "साहित्य सरोवर" ई पत्रिका का भी संपादन किया जाता है साथ ही सर्च लुक शोध पत्रिका का भी संपादन करते हैं। बेसिक शिक्षा परिषद में आप राज्य आईसीटी पुरस्कृत शिक्षक हैं। आज भी बच्चों एवं शिक्षकों के लिए मोबाइल क्लास चलाते हैं जिसकी विषय सामग्री लिंक द्वारा उपलब्ध कराते हैं इनका यह नवाचार प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में संचालित है। वर्तमान समय में आप राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र के जिला उपाध्यक्ष भी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान