आइए पढ़ते हैं शेख रहमत अली बस्तवी जी द्वारा लिखी गजल

                ग़ज़ल
दिल नशीं तुमसे  प्यार कर बैठे। 
ख़ुद  को हम  बेक़रार  कर बैठे।। 

प्यार शिद्दत  से  किया है तुमसे। 
जाने   क्यों  ऐतबार   कर  बैठे।। 

एक वादा जो मुस्कुरा के किया। 
उम्र   भर    इंतज़ार   कर   बैठे।। 

तन्हां भटका है इस क़दर  कोई। 
ज़िंदगी  अपनी  ख़ार  कर  बैठे।। 

आँखों से अश्क यूं  बहे "रहमत"। 
दिल   मिरा  तार-तार  कर  बैठे।। 

- शेख रहमत अली" बस्तवी"
बस्ती (उ, प्र,) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान