शिकसा में हर कार्यक्रम का होता है आयोजन : टीकाराम सारथी

शिकसा में हर कार्यक्रम का होता है आयोजन : टीकाराम सारथी 
(मेरे तो गिरधर गोपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन)

दुर्ग - (छत्तीसगढ़) :

            शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर मेरे तो गिरधर गोपाल.. कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान की उपस्थिति व टीकाराम सारथी प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ ।
                    कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना सरोजनी साहू सहा. शिक्षक बरभाठा बिलाईगढ़ व राजगीत कांती यादव व्याख्याता जांजगीर ने प्रस्तुत कर किया।
                  सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां हर कार्यक्रम का आयोजन होता है। शिकसा ही एक ऐसा मंच है जहां हर त्यौहार व पर्व को मिलकर मनाते है और भाईचारा व अपनी संस्कृति का निर्वहन करते हैं।
          वही प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान, संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल, प्रमोद आदित्य सलाहकार, राधेश्याम कंवर महासचिव जांजगीर आदि ने अपना अपना विचार प्रगट किया ।
         कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी ने अपने उदबोधन में शिकसा के कार्यक्रम उपयोगी है यहां आकर सभी अपने हुनर व  प्रतिभा को निखार रहे हैं। शिकसा मंच प्रदान करने के लिये निरंतर हर कार्यक्रम  आयोजित कर रहे हैं जो बधाई के पात्र हैं।
                   कार्यक्रम में शिवकुमार निर्मलकर शिक्षक नारधा धमधा, डॉ. श्रीमती ज्योति किरण चंद्राकर व्याख्याता  महासमुंद, कुमुदनी शराफ शिक्षक बिरगहनी (च) जांजगीर , रामकुमार पटेल व्याख्याता सीपत बिलासपुर, बुधनी अजय प्रधान पाठक डुरूमगढ बिलाईगढ, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर चांपा, हेमराज निषाद व्याख्याता बसना महासमुंद, अनुरमा शुक्ला शिक्षक अंडा दुर्ग, शिवकुमार अंगारे से. नि. शिक्षक, बंगला मटिया बालोद, ऋतम्भरा कश्यप शिक्षक कोसमंदा जांजगीर, गीता उपाध्याय, से.नि. प्रधान पाठक रामभांठा रायगढ़, सरोज कुमार बंजारे सहा. शिक्षक पोडीशंकर, प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक गोडेला गुन्डरदेही बालोद, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी चरोदा दुर्ग, सुनीता जनार्दन शिक्षक मुड़पार धमधा दुर्ग, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, हीना महिलांग कक्षा-6वीं नारधा दुर्ग, निशा महिलांग डी.एल.एड द्वितीय वर्ष अहेरी दुर्ग, भूमिका महिलांग कक्षा 6वी नारधा दुर्ग,  दर्शना सावडे व्याख्याता जंजगिरी चरोदा दुर्ग, रूक्मणी साहू प्रधान पाठक गौरड़ीपा, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता पटौद  कांकेर, किरण कटकवार शिक्षक अड़भार सक्ती, किरण शर्मा व्याख्याता उतई दुर्ग आदि ने गीत, कविता व नृत्य प्रस्तुत किया।
            कार्यक्रम का संचालन मीना भारद्वाज व्याख्याता गोगांव रायपुर व आभार प्रदर्शन डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" संयोजक ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान