बेटी मेरी परछाई है

बेटी मेरी परछाई है
नन्ही सी परी है तू
आसमान से आई है। 
फूल नहीं कली है तू
बेटी मेरी परछाई है।। 

आंगन की बिजली है 
सुनहरे रंग की तितली है, 
भंवरों के पीछे दौड़ने वाली
मन मौजी मन चली है। 
कोना-कोना महकजाये
मुस्काती मंद पुरवाई है। 
फूल नहीं कली है तू
बेटी मेरी परछाई है।। 

तुम्हारी आहट से ही
पापा के चेहरे पे मुस्कान है, 
तुम पर ओ मेरी गुड़िया
मेरा सबकुछ क़ुरबान है। 
सूने आंगन में आकर
खुशियां तूने फैलाई है। 
फूल नहीं कली है तू
बेटी मेरी परछाई है।। 

- शेख रहमत अली "बस्तवी"
बस्ती (उ, प्र,) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान