राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती 
वीर  रस  के श्रेष्ठ  कवि,
दिनकर  जी  का वंदन  है। 
राष्ट्रकवि  के जन्म दिन पर, 
उनका हार्दिक अभिनंदन है।

गद्य  , पद्य  दोनों  ही  विधा में, 
दिनकर  हिंदी के  दिव्याकाश। 
कुरुक्षेत्र, रश्मिरथी , उर्वशी, 
हुंकार से गूंजा साहित्याकाश। 

वह  धन्य सिमरिया  की माटी, 
दिनकर  सदृश  दिनकर जन्म लिए। 
अपनी  सादर उपस्थिति  से, 
हिंद  की  धरती  धन्य किए ।

एक  ओर दिखाई पड़ती हैं , 
कोमल श्रृंगारिक रचनाएँ । 
दूसरी तरफ वीरता के अमर भाव , 
वीर  रस  युक्त अप्रतिम कविताएँ ।

चर्चित  उर्वशी रचना हेतु मिला, 
साहित्यिक ज्ञानपीठ पुरस्कार। 
सामाजिक समानता के रहे पक्षधर, 
पद्म भूषण भी  हुआ स्वीकार।

जन्मदिवस  पर आज दिनकर को, 
श्रद्धा  के  प्रसून  समर्पित हैं । 
एक  छोटे  से  दीपक  हैं  हम, 
भावपूर्ण  शब्द  ये  अर्पित  हैं ।

रचनाकार- चंद्रकांत पांडेय 
मुम्बई/महाराष्ट्र 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान