लक्ष्य

लक्ष्य 
सफलता     प्राप्ति     हेतु   , 
लक्ष्य    बनाना    होता  है  । 
लक्ष्य   प्राप्ति    हेतु    हमें  , 
कर्तव्य  निभाना  होता  है  । 

सफलता राह चलते मिलेगी, 
यह  सोचना  भी  जड़ता है । 
इस     मामले    में    सदा  , 
मुँह  की   खाना  पड़ता  है ।

बिना    किसी    लक्ष्य   के , 
व्यक्ति   खुद   भटकता  है । 
सभी     लोगों    को     ही  , 
उसका  कार्य  खटकता  है । 

असफलता  अंततः  इसका  , 
दुष्परिणाम   ही    बनती है  । 
जीवन   पर्यंत   यह   क्रिया  , 
उसे  पीड़ा  बन  अखरती है ।

रचनाकार- चंद्रकांत पांडेय 
 मुंबई ( महाराष्ट्र)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान