सनातन धर्म साहित्य प्रकोष्ठ ने किया पदाधिकारियों का मनोनयन

सनातन धर्म साहित्य प्रकोष्ठ ने किया पदाधिकारियों का मनोनयन 
भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध एवं युवाओं को उचित मार्गदर्शन के लिए कार्य कर रही पंजीकृत संस्था सनातन धर्म साहित्य प्रकोष्ठ की आभासी बैठक वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती अर्चना श्रेया की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि /संस्थापक आचार्य कन्हैया प्रसाद नौटियाल के सानिध्य में नव पदाधिकारियों के मनोनयन हेतु 20.11.2022 को आयोजित की गई। 
कार्यक्रम में संस्थापक की अनुमति और अध्यक्षा के निर्देश पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्था के राष्ट्रीय महासचिव श्री सुधीर श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को ससम्मान मनोनयन पदभार सौंपा तथा अपने अपने पदों पर यथाशक्ति अपने दायित्वों के निर्वहन की अपील की। 
कार्यक्रम का संचालन जानी-मानी कवियित्री श्रीमती प्रतिभा सिंह ने बहुत ही सुंदर ढंग से किया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कानपुर नगर के शिक्षक एवं साहित्यकार श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, शिक्षक एवं वरिष्ठ साहित्यकार महेश चंद्र शर्मा को राष्ट्रीय संगठन सचिव, मध्य प्रदेश के साहित्यकार, सतीश शिकारी को मध्यप्रदेश का अध्यक्ष विशाल लोधी को मध्य प्रदेश का सचिव,साहित्यकार श्री निरंजन कुमार को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष, साहित्यकार कुँवर आनंद श्रीवास्तव को उत्तरप्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रभात राजपूत को उत्तरप्रदेश का महासचिव, दीप नारायण झा जी को महासचिव झारखंड मनोनीत किया गया। इसके साथ ही जिला अध्यक्षों के रूप में साहित्यकार व इंजी. श्री प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव को सीतापुर का जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ साहित्यकार श्री पारितोष अरोड़ा को फिरोजाबाद का जिलाध्यक्ष, एवं श्रीमती प्रतिभा सिंह को लखनऊ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 
संगोष्ठी में इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रुप में परिषद के उ.प्र. अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, झारखंड प्रदेश अध्यक्षा ममता मनीष सिन्हा,  हिमानी पंत, पल्लवी भारद्वाज, मनजीत कौर जी सहित सभी नव मनोनीत पदाधिकारी उपस्थित रहे। नव पदाधिकारियों ने मनोनयन हेतु परिषद और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान