करवा चौथ नारी का

करवा चौथ नारी का

भारतीय संस्कृति की अजब कहानी।
आंचल में दूध नारी के आंखों में पानी।।
क्या नारी तेरी यही कहानी।
कभी राधा कभी दुर्गा काली कभी सीता महारानी।।
रख करवा चौथ व्रत पति की उम्र बढ़ावे।
पति को परमेश्वर समझे लात घुसा खावे।।
रहे हमेशा सुहागिन मांगे मन्नत।
भूख प्यास से तड़प पति को माने अपनी जन्नत।।
चांद निकले पति को देखे चलनी से।
नजर न लग जाए देख रही तन्नी से।।
छूकर पांव ले आशीर्वाद।
धन्य, समझती अपना जीवन आबाद।।
हे पुरुष लाज रख इस नारी का।
करो सम्मान मान बढ़ाओ सृष्टि की उजियारी का।।
 
 रचनाकार - प्रेम शंकर शर्मा
 कैमूर, बिहार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान