कमियां

कमियां 
छोटी छोटी कमियां,
अब पहाड़ बन गई।
खूबियां कभी गिनी न गई,
कमियां सारी झाड़ बन गई।
गिरे थे एक की नजर में,
आज जमाने ने गिरा दिया।
परायों को माना था अपना,
आज अपनों ने ही हरा दिया।
किससे क्या शिकायत करू?
आवाज़ हमारी छीन ले गए?
बोली न थी कभी,
आज बोलती ही बंद करा गए?
जीने का सहारा जिसे मानती थी,
आज वो दोस्ती ही खत्म करा गए?
विश्वास की मजबूत डोर को,
आज वो डोर ही चुरा ले गये।
ख्वाहिशों का मेला था दिल में
पल पल टूटते नजर आए।
जीने की वजह हर पल अपने ही बिखराने आए।

रचनाकार- प्रतिभा जैन
टीकमगढ़, मध्य प्रदेश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान