शहीद दिवस पर शहीदों को शत-शत नमन : ओम प्रकाश श्रीवास्तव

शहीद दिवस पर शहीदों को शत-शत नमन : ओम प्रकाश श्रीवास्तव

देश प्रेम समझा त्रिकल, की फाँसी स्वीकार।
वीर शहीदों जग नमन, करता  बारंबार।।

भगत साथ सुखदेव ने, फाँसी करी कबूल।
भक्त राजगुरु नाम को, जाना नहि तुम भूल।।

तीन शहीदों का त्रिकल, झूला फाँसी साथ।
देश प्रेम होता प्रथम, साथी रखना माथ।।

माँ की कर शुभ वंदना, रखना साथी याद।
प्राणों की आहुति कभी, करना मत बर्बाद।।

कर्म सदा अच्छे करो, रखो देश का मान।
तुच्छ लोभ पड़ना नहीं, रखो हृदय यह ध्यान।।

ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम, तिलसहरी, कानपुर नगर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान