शीतला माता को नमन : ओम प्रकाश श्रीवास्तव

शीतला माता को नमन : ओम प्रकाश श्रीवास्तव

मात शीतला है नमन, करिये जग कल्याण।
भक्ति भाव पूजन करूँ, रखिये माता त्राण।।

नाम शीतला भक्त ले, पाता हर्ष अपार।
सकल जगत महिमा बड़ी, जाने यह संसार।।

ऋद्धि-सिद्धि दाता तुम्हीं, करती कण-कण वास।
प्रेम भाव पूजन सदा, करता पूरी आस।।

नाम आपका शक्ति दे, करता मम कल्याण।
कृपा आपकी है बसी, रक्षित रहते प्राण।।

ओम जपे नित मात को, करके माँ का ध्यान।
सफल करो पूजन सदा, करिये कष्ट निदान।।

ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम
तिलसहरी, कानपुर नगर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान