शिकसा परिवार ने स्वर कोकिला को दिया श्रद्धांजलि

शिकसा परिवार ने स्वर कोकिला को दिया श्रद्धांजलि 

( तेरे बिना भी क्या जीना ..कार्यक्रम द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया)
   
दुर्ग, छत्तीसगढ़ :   


            शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में हमारे देश के स्वर कोकिला भारतरत्न लता मंगेशकर जी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धाजंली अर्पित करने  आनलाइन  श्रद्धाजंली सभा:- तेरे बिना भी क्या जीना . कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन में व सूरज श्रीवास लोक गायक व संरक्षक शिकसा छत्तीसगढ़ के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
                सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन"आस" ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के आकस्मिक निधन को देश के लिये बहुत बड़ी क्षति बताया जिसका जगह कोई नही ले सका न कभी ले सकेगा।
                   तदपश्चात प्रातांध्यक्ष  कौशलेन्द्र पटेल, महासचिव जितेन्द्र कुमार रत्नाकर, संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन, प्रवक्ता-घनश्याम प्रसाद श्रीवास, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार श्रवण, प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी करियारे, जांजगीर जिलाध्यक्ष विजय प्रधान,कोरिया जिलाध्यक्ष श्वेता सोनी, कांकेर जिलाध्यक्ष जनक सिन्हा, कबीरधाम जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी व भजन गायक आशीष सोनी  ने अपना विचार प्रगट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
              कार्यक्रम का अध्यक्ष सूरज श्रीवास ने अपना विचार प्रगट हुए स्वर कोकिला का जाना दुखद घड़ी है और किसी सदमे से कम नही है उनको भूल पाना मुश्किल है। उनके गीत को सुनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
            श्रद्धाजंली कार्यक्रम में श्वेता सोनी सहायक शिक्षक महुआ पारा बैकुठपुर कोरिया,शारदा सिन्हा सहायक शिक्षक तुमड़ीबोड राजनांदगाँव, ममता अहार सहा. शिक्षिका पंडित सखाराम दुबे स्कूल रायपुर, सुनीता राठौर सहायक शिक्षक संयुक्त आश्रम बरपाली कोरबा, फिरोजा खान सहायक शिक्षक बनियापारा नोनबर्रा करतला कोरबा, विनोद कुमार सिंह से.नि.प्राचार्य सरगबुदिया कोरबा, राजीव लोचन कश्यप व्याख्याता सेमरिया जांजगीर, लता दास व्याख्याता पीथमपुर जांजगीर चांपा, कांति यादव व्याख्याता खोखरा जांजगीर चांपा,
जगजीवन कैवर्त्य शिक्षक बरपाली कोरबा, भानू प्रसाद साहू सहायक शिक्षक टुनियाकछार पोड़ी उपरोड़ा कोरबा, मुनमुन सिन्हा-सहायक शिक्षक गेन्जी बालोद, रामकुमारी देवांगन शिक्षक स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल कटघोरा जिला कोरबा,प्रतिभा त्रिपाठी सहा.शिक्षक गोडेला बालोद ,डाॅ.प्रतिभा जायसवाल सहा.शिक्षक अरदा कोरबा, जनक सिन्हा व्याख्याता डाईट कांकेर, हिमोनी बघेल व्याख्याता गोड़पेन्ड्री पाटन दुर्ग,हिमांक्षी गजपाल कक्षा -10वीं- कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई दुर्ग,खुशबू जैन-शिक्षक खैरवाही कांकेर, उमेश्वरी राज शिक्षक मड़ई कोरबा, महेत्तर लाल देवांगन  सहा. शिक्षक छिर्रा बलौदाबाजार, धर्मेन्द्र कुमार श्रवण व्याख्याता खलारी बालोद, सरस्वती साहू शिक्षिका सैदा बिलासपुर,कौशिल्या खुराना व्याख्याता अरदा कोरबा,सरोज कुमार बंजारे सहायक शिक्षक पोडीशंकर जांजगीर, रूपेश चौहान सहायक शिक्षक एकलव्य आवासीय विद्यालय कटघोरा कोरबा, घनश्याम प्रसाद श्रीवास सहायक शिक्षक बालकोनगर कोरबा, आशीष सोनी आदि ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के गाये गीतों को प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

             कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी करियारे लोकगायिका व शिक्षिका जनपद प्राथमिक शाला जर्वे जांजगीर व आभार प्रदर्शन डॉ शिवनारायण देवांगन "आस" ने किया ।

                           इस अवसर पर राजेश शुक्ला, प्रकाश चन्द्र चेलक, डाॅ.रितेश सुनहरे,गायत्री कंवर,गोकुल जायसवाल, जयप्रकाश साहू, खुमान सिंह भाट,मनीषा देशमुख,निशा चन्द्रा, राधेश्याम कंवर, राजीव दीक्षित, सरोज बघेल, तामसिंह पारकर,वनीता भुवाल, युगेश्वरी साहू,विनोद कुमार तिवारी, बबिता पटेल,रामकुमार प्रजापति, सरस्वती साहू ,गिरजा पुलस्त, संतोषी महंत,रामरतन साहू, सभी पदाधिकारी व सदस्य अंत में दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।


*संयोजन* 
*डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस"* संस्थापक व संयोजक 
शिक्षक कलां व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान