हुआ स्वाधीन वतन : ओम प्रकाश श्रीवास्तव

हुआ स्वाधीन वतन : ओम प्रकाश श्रीवास्तव

पुण्य दिवस गाँधी जी का,
करते हम सब मिलकर नमन।
अथक प्रयास किया आपने 
हुआ स्वाधीन तब अपना वतन।

सोने की चिड़िया भारत को
फिरंगियों ने निज अधीन  बनाया था।
भारत की संस्कृति को भी
दुष्टों ने अपने सामने झुकाया था।
देख भारत की दशा और व्यथा
दुखित हुआ अति गांधी सुभाष मन।
अथक प्रयास किया आपने 
हुआ स्वाधीन तब अपना वतन।

स्वतंत्र कराने  भारत माता को
गांधी ने सत्याग्रह असहयोग अपनाया।
भगत सुभाष ने भी तब दुष्टों को
उनकी भाषा में ही  था मजा चखाया।
क्रांतिकारी सब ही उतर पड़े थे
पाने को स्वतंत्रता किसी भी जतन।
अथक प्रयास किया आपने 
हुआ स्वाधीन तब अपना वतन।

नमन करते हम सब सदा
उन वीर शहीद देश के दीवानों को।
हंसते-हंसते झूले फांसी पर
और गाते रहे देश प्रेम के गानों को।
ऐसे वीरों को नमन करे भारत माता
और करे नमन उन्हें देवलोक  संग मदन।

अथक प्रयास किया आपने 
हुआ स्वाधीन तब अपना वतन।

-ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम
कानपुर, उत्तर प्रदेश 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान