पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नशा मुक्ति अभियान के तहत काव्यपाठ

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नशा मुक्ति अभियान के तहत काव्यपाठ                  
                  
  गतवर्ष 19 अक्टूबर 2020 को केन्द्रीय राज्यमंत्री माननीय कौशल किशोर के पुत्र आकाश किशोर (28) की किडनी फेल होने से मृत्यु हो गई थी। स्व0 आकाश किशोर जी शराब के नशे की गिरफ्त में आ गये थे।


 अत्यधिक शराब के सेवन से उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थी। 

   जिसके परिप्रेक्ष्य में दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को  स्व0 आकाश किशोर जी की प्रथम पुण्यतिथि पर  साहित्य संगम संस्थान उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा गूगल मीट पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए काव्य पाठ का आयोजन किया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कवियों और  कवित्रियों ने काव्य पाठ किया और अपनी रचनाओं के माध्यम से नशा  न करने की विनती की। कार्यक्रम का संचालन कवित्री आ0 सरिता सिंह जी ने किया।  कार्यक्रम के सूत्रधार कवि आ0 कृष्ण कांत मिश्र जी रहे। इस श्रद्धांजलि समारोह में आ0 प्रीति देवी जी, आ0 नीता शेखर जी, आ0 प्रेम सिंह जी, आ0 प्रदीप मिश्र जी, आ0 प्रतिभा पाण्डेय जी, आ0 ओम प्रकाश मिश्र  'मधुव्रत' जी अ0 रुप माला जी, आ0 प्रतिभा पाण्डेय जी, आ0 पूर्णिमा पाण्डेय जी, आ0 विमलेश गौतम जी, आ0 राजीव रंजन मिश्र जी, आ0 रतन कुमार शर्मा जी आदि कवियों और कवित्रियों ने काव्य पाठ किया और लोगों से नशा न करने का आग्रह किया।

ज्ञातव्य है कि पुत्र शोक ने कौशल किशोर जी को नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने के लिए प्रेरित किया। आज वो गली- गली, गांव-गांव, शहर-शहर घूम कर यह संदेश पहुंचाने की कोशिशें में  हैं कि नशे को न अपनाएं। ज़िन्दगी अपनाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान