वृद्धावस्था : ओम प्रकाश श्रीवास्तव

वृद्धावस्था : ओम प्रकाश श्रीवास्तव
धीरे धीरे उम्र बढ़े,
 वृद्धावस्था सिर चढ़े,
एक नया अनुभव
तब मानव  है पाता।

खेल  में बीता जीवन,
युवावस्था  लाया धन,
वृद्धावस्था जब आई,
बेटा हुकुम चलाता।

पूरे घर का था प्यारा,
था जो जीवन सहारा,
आज है कैसा बदला,
निज तात को भगाता।

आश्रम भेज माँ बाप,
किया अतिशय पाप,
फिर भी खुद को वह
सामाजिक  है बताता।।


-ओम प्रकाश श्रीवास्तव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान