सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट की मासिक बैठक हुई संपन्न

सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट की मासिक बैठक हुई संपन्न

सुकृत - सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ बृजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट)

जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित "सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट" के केंद्रीय कार्यालय पर ट्रस्ट की मासिक बैठक आज दिनांक 17 अक्टूबर 2021 को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान ट्रस्ट के प्रचार-प्रसार व विस्तार हेतु भारत के हर राज्यों से पदाधिकारियों व सदस्यों का चयन कर उन्हें नियुक्ति - पत्र देकर दायित्व सौंपना, सामाजिक कार्यों में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की भागीदारी तथा अपने पद के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर समाज की सेवा नि:स्वार्थ भाव से करते रहने की सलाह दी गई। बैठक में कोषाध्यक्ष महोदय ने यह प्रस्ताव रखा कि ट्रस्ट के हर पदाधिकारी गण व सदस्य गण अपनी स्वेच्छा से मासिक सहयोग राशि ट्रस्ट के कोष में जमा करते रहें तो समाज की सेवा आसानी से होती रहेगी। इस पर सभी उपस्थित लोगों ने सहमति प्रदान की। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व सदस्यों को बताया कि ट्रस्ट की स्थापना 29 अगस्त 2018 को हुई थी तब से इस ट्रस्ट के माध्यम से समाज की सेवा निरंतर होती रहती है और आगे भी होती रहेगी।
अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान