अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के सोनभद्र आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के सोनभद्र आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

सुकृत- सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र बृजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट)

समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहे अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार मौर्य और प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह के नियुक्ति के बाद जनपद सोनभद्र में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। 

आपको  बताते चलें कि ये लोग संस्था के विस्तारीकरण और सदस्यता समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। तत्पश्चात अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की बोर्ड मीटिंग हुई। इस दौरान बैठक में उपस्थित ममता मौर्य, सीता देवी, रेनू मौर्या को संस्था की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान संस्था से जुड़ी सरिता कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र नियुक्त किया गया, जिला कोषाध्यक्ष सोनभद्र अंजू कुमारी मौर्या को नियुक्त किया गया, तथा सभा में उपस्थित विनीता मौर्या को जिला प्रवक्ता सोनभद्र बनाया गया, तत्पश्चात ब्लॉक स्तर पर जयप्रकाश मौर्य को ब्लॉक अध्यक्ष करमा, दिनेश कुमार सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष करमा, अरविंद कुशवाहा को ब्लॉक कोऑर्डिनेटर करमा,  रविंद्र कुमार जी को ब्लॉक सचिव करमा तथा रामराज मौर्य को ब्लॉक उपसचिव करमा नियुक्त किया गया।  इसी दौरान संस्था में काफी दिनों से कार्यरत जिला सचिव सोनभद्र बृजेश कुमार जी को पदोन्नति कर अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट का प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया। इस दौरान इन सभी नवनियुक्त लोगों का पूरी टीम के द्वारा ताली बजाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान