अलग पूर्वांचल राज्य अस्तित्व में आएगा तभी हमारा पिछड़ापन दूर होगा : पवन कुमार सिंह एडवोकेट

सोनभद्र : 

आज दिनांक 07 सितम्बर 2021 को पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की एक बैठक प्रदेश सचिव नवीन कुमार पाण्डेय एडवोकेट की अध्यक्षता में अशोक नगर रावर्टसगंज सोनभद्र में दिन के 11:00 बजे हुई जिसमें मोर्चा के पदाधिकारियों सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में अलग पूर्वांचल राज्य बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री देने वाला पूर्वी उत्तर प्रदेश देश का सबसे पिछड़ा इलाका है। ऐसा तब है जब कुदरत ने इस इलाके को वो सब कुछ दिया है जिसके बिना पर यह खुद अपने संसाधनों पर विकास कर सकता है। विकास की दृष्टि में देश में पहले नंबर पर आ सकता है। सभी प्राकृतिक संसाधन इस इलाके में मौजूद है, चाहे नदियों की बात की जाए या खनिज पदार्थों की, प्राकृतिक सौंदर्यता की बात की जाए या इतिहास और संस्कृति की।1962 में उठा पहली बार पूर्वांचल के पिछड़ेपन का मुद्दा उठा था तब तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तत्काल वी. पी. पटेल की अध्यक्षता में पूर्वांचल की गरीबी का कारण और तत्काल निवारण विषयक आयोग गठित किया गया, जिसे पटेल आयोग के रूप में जाना गया। इस आयोग के सदस्य आरडी धर, आरएन माथुर, कृष्णचन्द्र विषयों के विशेषज्ञ थे। उसी पटेल आयोग को लागू किया जाना चाहिए जिससे अलग पूर्वांचल राज्य का अस्तित्व आ सके।
राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रवक्ता ए के खरे ने कहा कि छोटे-छोटे राज्यों के गठन से प्रशासनिक ढांचा तो मजबूत होगा। राजनीतिक दृष्टि से भी लोगों को लाभ मिलेगा। केंद्राश का लाभ भी मिलने लगेगा लेकिन सबसे बड़ी चीज जो है कि रोजगार का सृजन कैसे होगा, क्योंकि राज्यों के गठन में प्राकृतिक संसाधन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, ऐसे ऐसे में सभी चीजें राज्य बनाने के लिए उपयुक्त हैं इसलिए पूर्वांचल राज्य का निर्माण हो।               संचालन जिला अध्यक्ष - शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू चौबे ने किया। इस अवसर पर विमलेश त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत शुक्ला, मनीष रंजन एड, संतोष चतुर्वेदी, ईश्वर जायसवाल एडवोकेट वीरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट अतुल कुमार कनौजिया, नेतराज पटेल, राजकुमार सिंह, ललित चौबे  दीप नारायण पटेल प्रदीप चौहान, श्याम दास विश्वकर्मा, प्रेम नारायण भाई कमल भाई सलीम कुरैशी आदि लोग उपस्थित थे।                         
उपरोक्त जानकारी काकू सिंह          (प्रदेश प्रवक्ता)                            पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान