जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुषमा मौर्या और प्रदेश सचिव इन्दू कुशवाहा (उत्तर प्रदेश) के जनपद सोनभद्र आगमन पर किया गया जोरदार स्वागत

सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ बृजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट)
अमर शहीद भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुषमा मौर्या और प्रदेश सचिव इन्दू कुशवाहा ( उत्तर प्रदेश) के जनपद सोनभद्र आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

वैसे तो अमर शहीद भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी को कौन नहीं जानता, उनके शौर्य व साहस और बलिदान को तथा समाज के हित के लिए किए गए कार्यों से हमें बहुत ही प्रेरणा मिलती है। 
और इसी कारण हर  वर्ष 5 सितम्बर को बाबू जगदेव प्रसाद जी की शहादत को मनाया जाता है तथा उनको श्रद्धांजलि दी जाती है और उनके विचारों को अमल में लाने की शपथ ली जाती है। 
इसी क्रम में जन अधिकार पार्टी के द्वारा देश भर में जगह-जगह पर बाबू जगदेव प्रसाद जी की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया इसी कड़ी में सोनभद्र जिले के रावर्ट्सगंज में स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
 इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुषमा मौर्या और प्रदेश सचिव इन्दू कुशवाहा जी के जनपद सोनभद्र आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वे अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुई जहां उनका स्वागत माल्यार्पण और पुस्तकें देकर किया गया और अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य जी के द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में अशोक स्तंभ (लाट) देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात वे लोग रावर्ट्सगंज के लिए  प्रस्थान कीं। इस दौरान वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर जगह-जगह पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश सचिव जन अधिकार पार्टी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के मण्डल अध्यक्ष डाॅ भागिरथी सिंह, जिला अध्यक्ष सोनभद्र आदित्य मौर्य सहित जन अधिकार पार्टी के जिला महामंत्री सोनभद्र सुनिल, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनभद्र एडवोकेट अजय कुमार मौर्य,  विधि प्रकोष्ठ जिला सचिव सोनभद्र महेंद्र जी, अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला सचिव सोनभद्र बृजेश कुमार सिंह, जिला उपसचिव रविन्द्र कुमार मौर्य, निष्पक्ष चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द रत्न, अरविन्द कुमार(टिंकू), दिनेश कुमार, रामविलास चौहान, भगवान दास मौर्य, उमेश सिंह, एडवोकेट रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान