विश्वकर्मा समाज धोखेबाजों को सबक सिखाने के लिए तैयार, राजनीतिक भागीदारी के लिए भरी हुंकार : अशोक विश्वकर्मा

विश्वकर्मा समाज धोखेबाजों को सबक सिखाने के लिए तैयार, राजनीतिक भागीदारी के लिए भरी हुंकार : अशोक विश्वकर्मा

नौगढ़ चंदौली : (जिला ब्यूरो चीफ मदन मोहन की रिपोर्ट) 
आज 26 सितंबर 2021 को ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में नौगढ़ के सन सिटी पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित विश्वकर्मा स्वाभिमान जागरूकता सम्मेलन  को संबोधित

 करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा वोटों का सौदा करने वाले धोखेबाज
 राजनीतिक सौदागरों को विश्वकर्मा समाज आगामी चुनाव में सबक सिखाने को तैयार है।
 उन्होंने  जनसंख्या के अनुपात में  राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हुंकार भरते हुए कहा कि  राजनीति में अपनी मजबूत जगह बनाने के लिए समाज को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा समाज का आर्थिक विकास एवं राजनीतिक भागीदारी महासभा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।दलीयआधार पर आपसी भेदभाव को दूर कर समाज को संगठित होने का समय आ गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विश्वकर्मा समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार विश्वकर्मा ने एवं अध्यक्षता श्रीकांत विश्वकर्मा ने किया। उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से डॉक्टर प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, नंदलाल, विश्वकर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा एडवोकेट, मदन मोहन विश्वकर्मा, (ब्लॉक अध्यक्ष नौगढ़) सुरेंद्र विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा कैप्टन, विजय बहादुर, विष्णु शर्मा, विजेंद्र विश्वकर्मा, कालिका विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, देवदत्त विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, शिव कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार विश्वकर्मा, श्याम लाल विश्वकर्मा  रामसखी विश्वकर्मा, जामवंत विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रभूषण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान