सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका मध्यप्रदेश अध्याय की रीवां में काव्य गोष्ठी सपन्न

सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका मध्यप्रदेश अध्याय की रीवां में काव्य गोष्ठी सपन्न

रीवां- मध्य प्रदेश 
       सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका के मध्य प्रदेश अध्याय की काव्य गोष्ठी रीवा में दिनांक 18 सितम्बर 2021 को संपन्न हो गई।
प्रातः 10 बजे से अपरान्ह दो बजे तक चली इस काव्य गोष्ठी का उद्घाटन माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और धूप दीप जला कर सह सम्पादक श्री श्याम कूंवर भारती, राष्ट्रीय कवि डॉक्टर राजकुमार शर्मा रीवा और वर्षा तिवारी जी उप संपादक ने किया।
कवि गोष्ठी का शुभारंभ सुश्री वर्षा तिवारी ने माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।
गोष्ठी में मध्य प्रदेश के रीवा और उसके आस पास के दर्जनों कवियों और कवियित्रियों ने भाग लिया  जिसमें मुख्य रूप से श्री अवध बिहारी पांडेय, डॉक्टर आरती तिवारी, डॉक्टर रजनीश कुमार पांडेय, श्रीललित सिंह, माधवी पांडेय गुंजन, श्री सन्तोष पांडेय, आचार्य प्रदीप तिवारी करुण, श्री अमित शुक्ला, श्री सचिन त्रिपाठी  अंकित त्रिपाठी रीवा ने भाग लिया।
सभी कवियों ने एक से बढ़कर श्रृंगार रस, गीत, ग़ज़ल, वीर रस और सामयिक विषयों पर अपनी बेहतरीन कविताओं का पाठकर खूब तालियां बटोरी।
जिसमें श्री भारती ने मुझको अपना वतन चाहिए, अमित शुक्ला ने श्रीराम के अवतार और वर्षा जी ने श्रृंगार  पर मेरे हमराही कविता का पाठ किया ।
  सभी शामिल कवियों/ कवयित्रियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
     अंत में अगली प्रस्तावित काव्य गोष्ठी मैहर और चित्रकूट में कराये जाने के निर्णय से अवगत कराते हुए आ. राजकुमार शर्मा जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान