विश्वकर्मा वंशजों का सर्व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान, समावेशी सामाजिक व्यवस्था समय की मांग : अशोक कुमार विश्वकर्मा

विश्वकर्मा वंशजों का सर्व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान, समावेशी सामाजिक व्यवस्था समय की मांग : अशोक कुमार  विश्वकर्मा

हरदोई : 

हरदोई में 12 सितंबर 2021 को ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में मिरगांवा के मंडी समिति परिसर में आज विश्वकर्मा सर्व समावेशी स्वाभिमान व भागीदारी सम्मेलन संपन्न हुआ।
 सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि देश की समग्र सामाजिक व्यवस्था संक्रमण के दौर में है। 

मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में सर्व समावेशी  व्यवस्था समय की मांग है। उन्होंने कहा निजीकरण,उदारीकरण और वैश्वीकरण ने सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया को कठिन बना दिया है।

 जिसके चलते सामाजिक और आर्थिक असमानता की खाई बढ़ रही है। धर्म का राजनीतिकरण हो गया है। धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक विचारों पर हमला हो रहा है। समाज के सभी  समूहों के समग्र विकास हेतु बिना किसी भेदभाव के समानता और समृद्धि की दिशा में ठोस सरकारी प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा मौजूदा सरकार में असंगठित समाज के सामने सबसे ज्यादा  सामाजिक और आर्थिक अस्तित्व का संकट है। इस चुनौती से निपटने के लिए सभी को संगठित होकर सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने विश्कर्मा समाज के लिए कहा यह समाज श्रम और सृजन के सिद्धांत को प्रतिपादित करते हुए देश और समाज के सभी वर्ग के लोगों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करता रहा है।इसके बावजूद असंगठित होने के कारण इस समाज के लोग आज भी अपने अधिकारों से वंचित शोषित एवं  सर्वाधिक उत्पीड़न और उपेक्षा के शिकार हैं। उन्होंने सरकार पर देवी देवताओं तथा महापुरुषों के साथ जातीय आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने विश्वकर्मा पूजा का अवकाश रद्द करके सभी जातीय वर्ग के करोड़ों लोगों की आस्था को गहरी चोट पहुंचाई है। समाज के आर्थिक विकास के लिए उत्तर प्रदेश में माटी कला बोर्ड की स्थापना एवं विश्वकर्मा पूजा दिवस 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज यादव ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सर्व समावेशी सामाजिक सिद्धांत के फार्मूले को लागू किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी सरकार के अलोकतांत्रिक जन विरोधी नीतियों  तथा महंगाई के खिलाफ जन मुद्दों को लेकर मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है।  उन्होंने कहा कि पार्टी सभी वर्ग के लोगों के स्वाभिमान की सुरक्षा और भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में सबसे ज्यादा काम कर रही है। कार्यक्रम के संयोजक दीपेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं संचालन श्रीकांत विश्वकर्मा ने किया।

 विचार व्यक्त करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से सर्वश्री डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, सुरेश कुमार विश्वकर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, सोमवंशी  प्रभारी जीत लाल, सरोज, अनुपम दीक्षित, अजीमुल हक, राजीव सिंह,  अरविंद शुक्ला, शिवपाल वर्मा, महेश शर्मा, अशोक मिश्रा, अतुल तिवारी, उमेश द्विवेदी, संतोष शर्मा, हरिवंश शर्मा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी अशोक कुमार विश्वकर्मा ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान