अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखी गजल- तन्हा तन्हा इस शहर में

अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखी गजल- तन्हा तन्हा इस शहर में
              (गजल)

तनहा तनहा इस शहर में 
तनहाई ने आवाज दी,
तेरा चेहरा याद आया 
परछाई ने आवाज दी।

छुप ग‌ई पलकों में यूं 
शाम की ये रौनकें,
दिल ने समझा कि कहीं
मैकशीं ने आवाज दी।

राहगीरों के मकां थें 
हम कहां जातें किधर,
उम्रभर के ख़ालीपन में
ठोकरों ने आवाज दी।

नींद में भी आ के कोई
छेड़ता है इस तरह,
उठ के बैठें हम सहर
अंगड़ाई ने आवाज दी।

-अनूप कुमार श्रीवास्तव 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान